फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a man got death in road accident by bus late night in dudu jaipur

ट्रक का टायर बदल रहा था खलासी, कुचलकर निकल गई बस

Thu, 15 Jun 2017 06:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 15 Jun 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
a man got death in road accident by bus late night in dudu jaipur
सड़क दुर्घटना। - फोटो : Demo pic
जयपुर जिले के दूदू थाना इलाके में बुधवार देर रात को तेज रफ्तार बस ने ट्रक का टायर बदल रहे एक खलासी को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


दूदू पुलिस के मुताबिक शव की शिनाख्त गांव जैतपुरा, प्रतापगढ़ जिला अलवर निवासी सियाराम सैनी (22) के रुप में हुई है। वह एक ट्रक पर खलासी का काम करता था। कल देर रात को दूदू से जयपुर की तरफ आते वक्त रिलायंस पट्रोल पम्प के पास ट्रक का टायर फट गया। इसके बाद सियाराम स्टेपनी बदल कर दूसरा टायर लगा रहा था। इसी दौरान एक निजी ट्रेवल्स कंपनी की बस ने सियाराम को कुचल दिया। इससे उसकी ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि वीडियोकोच बस जोधपुर से दिल्ली की तरफ जा रही थी। उसे जब्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। शव का पोस्टमार्टम बृस्पतिवार  को करवाया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed