{"_id":"59e5d6844f1c1bb6678b63b0","slug":"5000-for-bribe-on-dhanteras-caught-asi-by-acb","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार रुपए की 'काली कमाई' लेते एएसआई को एसीबी ने धर दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच हजार रुपए की 'काली कमाई' लेते एएसआई को एसीबी ने धर दबोचा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 17 Oct 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
bribe
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने पांच हजार रुपए की रिश्वत ले रहे एक एएसआई को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह रकम एक प्लॉट पर अवैध कब्जा हटवाने और दो पक्षों में राजीनामा करवाने की एवज में ली जा रही थी।
एसीबी के आईजी वीके सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी बद्रीलाल बैरवा है। वह राजस्थान के बारां जिले के अटरु थाने में सहायक उपनिरीक्षक है तथा गांव महवा, जिला बारां का रहने वाला है।
इस संबंध में अन्ता, जिला बारां निवासी शफीफूर्रहमान उर्फ गुड्डू ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि उसका अटरु स्थित एक प्लॉट पर कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज बनाकर कब्जा कर लिया था। इस प्लॉट पर अवैध कब्जा हटवाने और दोनों पक्षों में राजीनामा करवाने की एवज में आरोपी एएसआई ब्रदीलाल ने दस हजार रुपए रिश्वत की मांग की। इस पर परिवादी ने एसीबी में 12 अक्टूबर को शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
अगले ही दिन एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया गया। जिसमें आरोपी एएसआई ने पांच हजार रुपए रिश्वत ले ली। इसके बाद परिवादी शफीफूर्रहमान आज दूसरी किश्त के पांच हजार रुपए देने एएसआई के सरकारी क्वार्टर पर पहुंचा। जहां रिश्वत लेते ही आरोपी एएसआई को एसीबी की टीम ने धरदबोचा।