फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Crime Hashim arrested for uploading obscene photos of minor girls on social media in Jaipur

Crime: जयपुर में नाबालिग लड़कियों की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाला हाशिम गिरफ्तार

Mon, 13 Feb 2023 06:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 13 Feb 2023 06:17 PM IST
सार

जयपुर पुलिस ने नाबालिग बच्चियों की फोटो एडिट कर न्यूड फोटो तैयार कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले 21 साल के मोहम्मद हाशिम को गिरफ्तार किया है। आरोपी गलता गेट इलाके के कल्ली का भट्टा, कब्रिस्तान के पास मौलाना साहब की दरगाह के सामने रहता है।

विज्ञापन
Crime Hashim arrested for uploading obscene photos of minor girls on social media in Jaipur
आरोपी हाशिम गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर नार्थ पुलिस उपायुक्त जयपुर परिस देशमुख ने बताया कि थाना सुभाष चौक जयपुर उत्तर पर परिवादी काशीफुदीन ने अपनी दो नाबालिग बेटियों की अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोटो एडिटिंग कर न्यूड फोटो तैयार कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस पर थाना सुभाष चौक जयपुर उत्तर में मुकदमा नंबर 25/ 2023 धारा 67 बी आईटी एक्ट 2000 और धारा 13.15 पॉक्सो एक्ट 2012 में FIR रजिस्टर्ड की गई।

विज्ञापन


केस की गंभीरता और सोशल मीडिया पर अपलोड फोटोज को मद्देनजर रखते हुए एडिशनल पुलिस डिप्टी कमिश्नर जयपुर नार्थ फर्स्ट सुमन चौधरी के सुपरविजन में सहायक पुलिस आयुक्त माणक चौक डॉ. हेमन्त जाखड के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम में सुभाष चौक थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर रामफूल मीना, हेड का कांस्टेबल सूबे सिंह, कांस्टेबल नफे सिंह, दिपेन्द्र सिंह, कुलदीप, तकनीकी सहायक कांस्टेबल विजय कुमार शामिल किए गए।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी से फोटो एडिटिंग में इस्तेमाल मोबाइल भी किया बरामद...
पुलिस उपायुक्त परिस देशमुख ने बताया कि तकनीकी सहायक कांस्टेबल विजय कुमार ने लगातार मेहनत करते हुए और टेक्निकल सहयोग से सोशल मीडिया पर अज्ञात व्यक्ति की ओर से डाली गई न्यूड तस्वीरों के मुल्जिम हाशिम को गिरफ्तार करवाने में अहम योगदान दिया। गिरफ्तार आरोपी ने जिस मोबाइल से फोटो एडिट की थी, उसे भी मुल्जिम के कब्जे से बरामद करके जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार मुल्जिम मोहम्मद हाशिम पुत्र मरहूम मोहम्मद हनीफ उम्र 21 साल है। जो मकान नम्बर 3 कल्ली का भट्टा, कब्रिस्तान के पास मौलाना साहब की दरगाह के सामने थाना गलतागेट जयपुर का रहने वाला है। गिरफ्तार युवक से पुलिस अपलोड की गई अन्य फोटोग्राफ्स की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कड़ाई से पूछताछ कर रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed