फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Crime Brother-in-law became blind in the love of sister-in-law Murderd his cousin in Jaipur

Crime: भाभी के प्यार में अंधा बना देवर, मौसेरे भाई को उतारा मौत के घाट, कुछ यूं रची साजिश

Wed, 08 Feb 2023 11:39 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 08 Feb 2023 11:39 AM IST
सार

Devar Bhabhi Love Story राजस्थान में जयपुर के रेनवाल थाना इलाके में देवर भाभी के अवैध प्रेम संबंधों के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। देवर के प्यार में पागल हुई भाभी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के जरिए अपने पति को रास्ते से हटवा दिया।
 

विज्ञापन
Crime Brother-in-law became blind in the love of sister-in-law Murderd his cousin in Jaipur
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर के रेनवाल थाना इलाके में तीन दिन पहले मिली युवक की लाश के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। युवक की मौत सड़क दुर्घटना में नहीं हुई थी, बल्कि उस पर जान-बूझकर कार चढ़ाकर मारा गया था। यह साजिश किसी और की नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी की थी। वह अपने पति के मौसेरे भाई के प्यार में पागल थी।

विज्ञापन


इस प्रेम-प्रसंग में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर यह साजिश रची थी। बाद में प्रेमी ने अपने साथी के मिलकर मौसेरे भाई को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी, प्रेमी देवर और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस का क्या कहना है...
पुलिस के मुताबिक, बीते शनिवार को रेनवाल थाना इलाके के डूंगरी खुर्द में एक युवक की लहूलुहान हालत में लाश पड़ी मिली थी। मृतक की पहचान गिरधारीलाल जाट के रूप में हुई थी। इस संबंध में मृतक के भाई ने गोविंदगढ़ पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए विशेष टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश की। तकनीकी संसाधनों की सहायता और पूछताछ के आधार पर मृतक की पत्नी कमला उर्फ पूजा, प्रेमी रमेश और सुनील को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने हत्या करना कबूला...
सख्ती से हुई पूछताछ में आरोपियों ने गिरधारीलाल की हत्या करना कबूल कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रमेश मृतक गिरधारीलाल का मौसेरा भाई है। रमेश का गिरधारीलाल की पत्नी कमला उर्फ पूजा के साथ बीते एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वे दोनों शादी करना चाहते थे, गिरधारीलाल को रास्ते से हटाने के लिए उन्होंने कार से टक्कर मारकर उसकी हत्या कर उसे दुर्घटना का रूप देने की योजना बनाई।


हत्या कर शव को रेनवाल इलाके में फेंक दिया...
देवर के प्यार में पागल हुई कमला उर्फ पूजा ने पूरी प्लानिंग के साथ काम पर जा रहे गिरधारीलाल जाट पर अपने प्रेमी और उसके साथी की मदद से कार चढ़वा दी। इससे गिरधारीलाल की मौत हो गई। बाद में शव को रेनवाल थाना इलाके में फेंक दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed