{"_id":"63e0d380711e6e443e15db37","slug":"crime-13-years-old-innocent-was-sold-by-grandmother-after-bringing-her-from-jharkhand-to-jaipur-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: चंद रुपये की खातिर नाबालिग लड़की का सौदा, जानें नानी ने कैसे किया रिश्ते को शर्मसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: चंद रुपये की खातिर नाबालिग लड़की का सौदा, जानें नानी ने कैसे किया रिश्ते को शर्मसार
Mon, 06 Feb 2023 03:46 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 06 Feb 2023 03:46 PM IST
सार
राजस्थान के जयपुर में 13 साल की नाबालिग बच्ची को 55 हजार रुपये में बेचा गया है। शादी का झांसा देकर झारखंड से जयपुर लाई थी महिला, जो बच्ची की कथित नानी बताई जा रही है।
विज्ञापन
माणक चौक थाना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी जयपुर के माणक चौक थाना क्षेत्र में एक 13 साल की नाबालिग को बेचने का मामला दर्ज किया गया है। नाबालिग लड़की ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और अपना दर्द बताया। पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज कर लिया है। मामले में एक आरोपी को नामजद किया है, जिस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
माणक चौक थाना अधिकारी राण सिंह के अनुसार, नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वो झारखंड की रहने वाली है। उसके परिवार में माता-पिता एक भाई और तीन बहनें हैं। एक की शादी चार महीने पहले हुई है। एक बहन दिव्यांग है और तीसरे नंबर पर यह खुद है। दो महीने पहले एक सब्जी बेचने वाली महिला उनके घर आई और लड़की की शादी करवाने की बात कही। महिला ने नाबालिग की शादी जयपुर के एक युवक से करवाने की बात कही थी, जिसके बदले 55 हजार रुपये देने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
सब्जी वाले ने भी लिए पैसे...
बच्ची की नानी बच्ची को लेकर सब्जी वाली के घर पहुंची और एक दिन बाद नानी सब्जी वाली और नाबालिग को लेकर ट्रेन से जयपुर आ गई। जयपुर पहुंचकर नानी और सब्जी वाली की बात किसी व्यक्ति से हुई और जयपुर में संतोषी माता मंदिर के पास एक घर में लेकर गई। जहां नानी को 55 हजार रुपये मिले और जिसमें से 40 हजार नानी को मिले और 15 हजार सब्जी वाली ने रख लिए।
विज्ञापन
नानी बच्ची को जयपुर छोड़कर वापस चली गई। 10 दिन तक सब्जी वाली अपने बेटे से उसकी शादी की बात करती रही, लेकिन उसके बाद उस महिला के बेटे ने नाबालिग का दुष्कर्म किया। बच्ची के अनुसार, उसका कई बार शारीरिक शोषण किया गया। बच्ची ने अपने घर बात करने की बात कही तो मारपीट कर चुप करवा दिया और कहा गया कि 55 हजार में खरीदा है, जो मन होगा वो किया जाएगा। नाबालिग मौका देख भाग गई और थान पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने बयान दर्ज कर जांच में जुटी है।