फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   controversial message of RAS officer lewd comments on Hindu gods and goddesses

Rajasthan: RAS अफसर के विवादित मैसेज पर बवाल, हनुमानजी को बंदर, देवताओं को बताया रेपिस्ट

Sat, 10 Sep 2022 12:59 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 10 Sep 2022 12:59 PM IST
सार

आरएएस एसोसिएशन के व्हाट्सअप ग्रुप में एक आरएएस अधिकारी ने विवादित मैसेज कर दिया। मैसेज हिंदू देवी-देवताओं और ब्राह्मणों को लेकर था। ग्रुप में जुड़े अधिकारियों के विरोध के बाद मैसेज भेजने वाले आरएएस अधिकारी ने ग्रुप ही लेफ्ट कर दिया।

विज्ञापन
controversial message of RAS officer lewd comments on Hindu gods and goddesses
आरएएस का विवादित मैसेज - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान प्रशासनिक सेवा के एक अफसर ने हिंदू देवी-देवताओं को लेकर एक विवादित मैसेज कर दिया। जिससे बवाल हो गया। आरएएस अफसर ने व्हाट्सअप मैसेज में हनुमानजी को बंदर बताया। देवताओं को रेपिस्ट करार दिया। इसके अलावा मैसेज में भगवान कृष्ण, विष्णु और सीताजी सहित कई हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गईं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गुरुवार रात जॉइंट सेक्रेटरी केसरलाल मीणा ने आरएएस एसोसिएशन के ग्रुप में 574 शब्दों का एक मैसेज फॉरवर्ड किया। मैसेज देखकर ग्रुप में जुड़े अधिकारियों का माथा ठनका। मैसेज इस प्रकार था ' ब्रह्माणों ने बताया-बिना पंख के बंदर उड़ गया...हमने मान लिया। ब्रह्माणों ने बताया-गेंद यमुना में चली गई, कृष्ण को निकालने के लिए शेषनाग से लड़ना पड़ा हमने माना'।  ब्रह्माणों ने हत्यारे, लुटेरे, व्याभाचारी लोगों को भगवान और देवी-देवता बताया। मैसेज में सीता और अन्य भगवान पर भी टिप्पणी की गई। 

विज्ञापन


इस मैसेज में मुख्य रूप से ब्राह्माणों को टारगेट किया गया था। आपत्तिजनक मैसेज देखकर ग्रुप में मौजूद एक के बाद एक कई अफसर 20 मिनट तक मैसेज के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया जताते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

हंगामा बढ़ता देख रात 10:26 बजे आरएस अधिकारी केसरलाल ने मैसेज डिलीट कर दिया और लिखा कि सॉरी, गलती से फारवर्ड हो गया। यह लिखने के बाद केसरलाल ने ग्रुप लेफ्ट कर दिया। उल्लेखनीय है कि आरएएस एसोसिएशन के ग्रुप में राज्य के 500 से ज्यादा अफसर जुड़े हुए हैं। आरएएस राज्य की सबसे बड़ी प्रशासनिक सेवा मानी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed