फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Congressmen protest against the central government at the civil line gate of Jaipur

Jaipur: कांग्रेसियों का धरना, बोले- सरकारी कंपनियों को बेच रही केंद्र सरकार, जांच संस्थाएं अब मौन क्यों हैं

Mon, 13 Mar 2023 01:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 13 Mar 2023 01:15 PM IST
सार

कांग्रेस ने सिविल लाइन फाटक पर धरना दिया। कांग्रेस ने कहा केंद्र सरकारी संस्थानों को बेचने में लगी हुई है। अब देश में जांच करने वाली संस्थाएं मौन क्यों हैं। केंद्र सरकार अदानी समूह को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है।

विज्ञापन
Congressmen protest against the central government at the civil line gate of Jaipur
कांग्रेसियों का धरना - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जयपुर के सिविल लाइन फाटक पर कांग्रेस ने "चलो राजभवन" का नारा देकर धरना दिया। इसमें कांग्रेस प्रभारी के साथ पीसीसी अध्यक्ष और अन्य मंत्री भी शामिल हुए। विरोध प्रदर्शन में केंद्र सरकार के एजेंसी के दुरुपयोग और सरकारी कंपनियों को बेचने के विषय में चर्चा हुई। कांग्रेस ने कहा कि देश में जांच करने वाली संस्थाएं अब मौन क्यों हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस पार्टी के राजस्थान प्रभारी रंधावा ने सभी को एक करने का पाठ तो पढ़ाया। इस मौके पर कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट और मुख्यमंत्री गहलोत कहीं नजर नहीं आए। वहीं कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री बीडी कल्ला, मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, क्रीड़ा पारिषद की अध्यक्ष कृष्ण पूनिया सहित अन्य मंत्री हुए प्रदर्शन में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
पीसीसी अध्यक्ष बोले कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एलआईसी का पैसा अडानी ग्रुप को दे रहे हैं वो अनुचित है। डोटासरा बोले कि हवाई अड्डे के लिए एलआईसी से अडानी को पैसा दिया गया, और जो कमाई हो रही है वो तो अडानी के प्रॉफिट का हिस्सा बन रही है। एलआईसी से दिए गए पैसे से एलआईसी और उसके ग्राहकों को क्या लाभ मिल रहा है। कांग्रेस ने जिस देश में 70 साल में बनाया है, ये दुरुपयोग कर उसको खत्म करने पर जुटे हैं। डोटासरा बोले कि मनमर्जी खुद की चल रही है, जबकि कांग्रेस से पूछते हैं कि 70 साल में क्या किया? जो हमने किया वही तो बेच रहे हो आप?

कांग्रेस को सत्ता में वापस लाओ
प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ते हुए कहा कि अब मंत्री और नेताओं के पीछे भागने का समय नहीं है। सब मिलकर और एकजुट होकर काम करें, जिससे 2023 में सरकार की वापसी हो, रंधावा ने कहा कि कांग्रेस में सभी नेता समान हैं, पार्टी सबसे बड़ी है। रंधावा ने केंद्र सरकार पर भी हमला करते हुए कहा कि आज फिर से देश गुलामी की तरफ बढ़ रहा है। रंधावा ने कहा कि आपसी लड़ाई खत्म करो और मिलकर कांग्रेस को सत्ता में वापस लाओ। टिकट केवल उसी को मिलेगा जो पार्टी के लिए काम करेंगे। नेताओं के पीछे घूमने वाले टिकट की आस नहीं करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed