फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM celebrate rakhi festival with commandos

CM ने बांधी राखी तो सख्त कमांडो भी हो गए भावुक

Mon, 07 Aug 2017 04:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 07 Aug 2017 04:00 PM IST
विज्ञापन
CM celebrate rakhi festival with commandos
कमांडों को राखी बांधते हुए सीएम राजे - फोटो : अमर उजाला
घर से दूर रहकर सुरक्षा में तैनात कमांडो की कलाई पर राखी बांधी तो वे भावुक हो गए। उन्हें राखी बांधकर रक्षा का वचन लेने वाली कोई और नहीं बल्कि प्रदेश की मुख्यमंत्री थी।
विज्ञापन


राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने रक्षाबंधन के मौके पर सीएमआर में उनकी सुरक्षा में तैनात आरएसी कमाण्डोज को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने जब उनकी कलाई पर राखी बांधी तो सभी कमांडो भावुक हो गए। राजे ने मिठाई खिलाकर उनका मुंह भी मीठा कराया।  
विज्ञापन


सीएमआर पर राजे को एसओएस चिल्ड्रन विलेज, शास्त्री नगर से आई बच्चियों ने भी राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने बच्चियों को आशीर्वाद देकर उन्हें उपहार भी दिए। राजे को झालावाड़ के भगवानपुरा से आए भाइयों राम और श्याम ने भी राखी बांधी और चुनरी ओढाई। राम और श्याम पिछले कई साल से रक्षाबंधन पर राजे को राखी बांधने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed