फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   cm ashok Gehlot says mahatma gandhi ideals must reach all to strengthen spirit of brotherhood in country

राजस्थान: सीएम गहलोत ने कहा- देश में भाईचारा मजबूत करने के लिए महात्मा गांधी के आदर्श सभी तक पहुंचें

Mon, 31 Jan 2022 02:15 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 31 Jan 2022 02:15 AM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हिंसा, घृणा और आतंक से उत्पन्न समस्याओं का एकमात्र प्रभावी समाधान महात्मा गांधी की विचारधारा है।

विज्ञापन
cm ashok Gehlot says mahatma gandhi ideals must reach all to strengthen spirit of brotherhood in country
सीएम अशोक गहलोत (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को कहा कि देश में भाईचारे, प्रेम और सद्भाव की भावना को मजबूत करने के लिए राष्ट्रपिता के आदर्श सभी लोगों तक पहुंचने चाहिए। 

विज्ञापन


सीएम अशोक गहलोत ने शहीद दिवस पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 'विश्व के गांधी' विषय पर बोलते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी को देश में प्यार से बापू के नाम से जाना जाता है। राज्य सरकार बापू के सिद्धांतों को युवा पीढ़ी तक ले जाने के लिए समर्पण के साथ काम कर रही है। 
विज्ञापन


महात्मा गांधी के सिद्धांत दिखा सकते सही दिशा
साथ ही उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांत दुनिया में व्याप्त आतंकवाद, हिंसा, कट्टरता और आपसी अविश्वास के मौजूदा माहौल में सही दिशा दिखा सकते हैं। युवाओं को देश के स्वतंत्रता संग्राम और महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, मौलाना अबुल कलाम आजाद, वल्लभभाई पटेल, गोपाल कृष्ण गोखले और बीआर अंबेडकर जैसे नेताओं के बारे में पढ़ना चाहिए। तभी वे इतिहास जानेंगे और कोई उन्हें गुमराह नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि हिंसा, घृणा और आतंक से उत्पन्न समस्याओं का एकमात्र प्रभावी समाधान महात्मा गांधी की विचारधारा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्टिन लूथर किंग जूनियर, अल्बर्ट आइंस्टीन तथा नेल्सन मंडेला जैसे विश्व के प्रमुख महापुरूषों को गांधीजी ने अपने विचारों से प्रभावित किया।

उन्होंने कहा कि गांधीजी के अहिंसा के सिद्धान्त को संयुक्त राष्ट्र ने भी मान्यता दी। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र ने प्रस्ताव पारित किया और बापू के जन्म दिवस को ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।


महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण
सीएम गहलोत ने कहा कि महात्मा गांधी की शिक्षाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए जयपुर में महात्मा गांधी संस्थान और गांधी दर्शन संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने झुंझुनू जिला कलेक्ट्रेट परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed