फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   cm ashok gehlot said agriculture budget will be presented separately in rajasthan from next year

राजस्थान में अगले वर्ष से कृषि बजट अलग से पेश होगा, गहलोत बोले- हमारी सरकार किसान हितैषी

Wed, 24 Feb 2021 09:44 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 24 Feb 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
cm ashok gehlot said agriculture budget will be presented separately in rajasthan from next year
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : twitter.com/ashokgehlot51

राजस्थान में अगले साल से कृषि बजट अलग से पेश किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को इसकी घोषणा की। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को लुभाने के लिए गहलोत ने विधानसभा में पेश बजट के दौरान उन्होंने कृषि क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं भी कीं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने बजट भाषण में महात्मा गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि गांधी जी ने कहा था कि अगर भारत को शांतिपूर्ण सच्ची प्रगति करनी है तो पैसे वाले यह समझें कि किसानों में ही भारत की आत्मा बसती है। गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार भी हमेशा से किसान हितैषी रही है और कृषि ऋण माफी समेत कई महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाएं लाती रही हैं।
विज्ञापन


केंद्र से इतर तीन कृषि विधेयक पारित कराए
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र के तीन विवादित कानून के स्थान पर किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए हमने तीन विधेयक विधानसभा सत्र में पारित करवाकर राज्यपाल को भेजे और हमें विश्वास है कि वे इन विधेयकों को राष्ट्रपति भेजेंगे। गहलोत ने कहा कि इस भावना को आगे बढ़ाते हुए मैं अन्नदाता के बेहतर भविष्य के संरक्षण के लिए आगामी वर्ष से कृषि बजट की शुरुआत करना प्रस्तावित करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपने वादे को निभाते हुए राज्य सरकार ने 20 लाख 89 हजार किसानों के 8000 करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए हैं। साथ ही गत सरकार के लंबे समय से लंबित 6000 करोड़ रुपये का भी भुगतान किया और कुल मिलाकर 14000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के किसानों के ऋण माफ किए।

केंद्र को ऋण माफी का प्रस्ताव भी भेजा था: गहलोत
उन्होंने कहा कि हमने अन्य सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्जदार काश्तकारों को ऋण माफी का लाभ देने के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा था, लेकिन इस संबंध में अभी तक उनसे सहमति प्राप्त नहीं हुई है।

अपने बजट भाषण में मुख्यमंत्री ने कृषक तथा पशुपालकों की आय में वृद्धि तथा समग्र विकास सुनिश्चित करने की दृष्टि से 'कृषक कल्याण कोष' के माध्यम से आगामी तीन साल के लिए अनुदान आधारित मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना लागू करने की घोषणा की। इसके तहत तीन लाख कृषकों को निशुल्क जैव उर्वरक दिए जाएंगे।

किसानों के लिए नई बिजली कंपनी बनेगी
मुख्यमंत्री ने बजट में नई कृषि विद्युत वितरण कंपनी की स्थापना की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि बिजली की पर्याप्त उपलब्धता, बिजली खरीद में पारदर्शिता और अच्छे वित्तीय प्रबंधन के लिए.. मैं किसानों के लिए एक नई बिजली वितरण कंपनी की स्थापना की घोषणा करता हूं।


गहलोत ने डूंगरपुर, हिण्डौली, हनुमानगढ़ में तीन नवीन कृषि महाविद्यालयों की स्थापना, प्रत्येक जिले में चरणबद्ध रूप में मिनी फूड पार्क, जोधपुर के मथानिया में लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से मेगा फूड पार्क की भी घोषणा की।

यह भी पढ़ें: राजस्थान बजट 2021-22: राज्य की जनता पर नहीं लगा नया टैक्स, सीएम अशोक गहलोत ने कीं अहम घोषणाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed