{"_id":"607f497b8ebc3e729b557c8a","slug":"central-government-should-ensure-adequate-availability-of-corona-vaccines-says-cm-gehlot","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : सीएम गहलोत ने कहा- कोरोना टीकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करे केंद्र सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान : सीएम गहलोत ने कहा- कोरोना टीकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करे केंद्र सरकार
Wed, 21 Apr 2021 03:06 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, जयपुर।
एजेंसी, जयपुर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 21 Apr 2021 03:06 AM IST
सार
- मुख्यमंत्री ने कहा हालतों की समीक्षा के बाद ही पाबंदी लगाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
अशोक गहलोत
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार को 18 वर्ष से अधिक के सभी लोगों को कोरोना टीका लगाने की अनुमति देने के निर्णय के मद्देनजर अब टीकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए। ताकि 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम आने वाले दिनों में राज्यों में टीका वितरण के लिए एक तर्कसंगत और पारदर्शी रणनीति की आशा करते हैं। वहीं, राज्य में लॉकडाउन लगाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हालात बेहद चिंताजनक और खतरनाक हैं, लेकिन श्रमिकों सहित लोगों को इससे डरने होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा हालतों की समीक्षा के बाद ही पाबंदी लगाने का फैसला लिया गया है। रविवार रात से नया दिशा-निर्देश लागू हो गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामले और उससे होने वाली मौतों के कारण यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन