{"_id":"5a1110814f1c1bf2538bdcbb","slug":"bull-took-life-of-a-foreign-tourist-who-came-to-see-walled-city-of-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क लड़ते सांडों की चपेट में आया विदेशी नागरिक, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क लड़ते सांडों की चपेट में आया विदेशी नागरिक, दर्दनाक मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 19 Nov 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन की अव्यवस्थाओं ने एकबार फिर से शर्मसार करते हुए विदेशी मेहमानों के सामने देश का सिर नीचा किया है। गुलाबीनगरी जयपुर में प्रशासन की लापरवाही के कारण एक विदेशी मेहमान को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
राजधानी जयपुर के परकोटे में स्थित चौड़ा रास्ता पर शनिवार को सड़क पर लड़ रहे आवारा सांडो की लड़ाई के बीच एक विदेशी पर्यटक आ गया जिसके बाद सांड ने उस पर हमला कर जिसके बाद उसकी देर रात अस्पताल में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार अर्जेंटीना निवासी 29 वर्षीय जपन लैंप अपनी बहन के साथ परकोटे में घूम रहा था कि तभी चौड़ा रास्ता बाजार से गुजरते समय दो सांड आपस में लड़ रहे थे कि तभी एक सांड ने विदेशी पर्यटक को पेट में सींग मार दिया जिससे वो अचेत होकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन
घटना के बाद विदेशी मेहमान को तुरंत ही पास ही के अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे सवाई मानसिंह अस्पताल रैफर कर दिया और देर रात उसकी मौत हो गई।
डॉक्टरों के अनुसार पर्यटक को सिर,गर्दन और पेट में काफी चोटें आई थी और मुख्य अस्पताल लाए जाने के 15 मिनट के भीतर ही उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है।

आवारा पशुओं के कारण 4 गुना बढ़े हादसे
jaipur, rajasthan,
इस हादसे के बाद जयपुर नगर निगम की एक बार फिर से घोर लापरवाही सामने आई है। जयपुर में आवारा पशु सड़कों पर मस्त होकर घूमते हैं जिनके कारण राहगीर और वाहन चालक हादसों का शिकार हो जाते हैं। जयपुर में आवारा पशुओं के कारण हादसे 4 गुना तक बढ़े हैं और आवारा पशुओं को पकड़ने में निगम के प्रयास नाकाफी है।