फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Arvind Kejriwal Bhagwant Mann Tiranga Yatra In Jaipur, Promises To Give Honest Government

Rajasthan: दिल्ली-पंजाब के बाद केजरीवाल को चाहिए अब राजस्थान, तिरंगा यात्रा में दिया इमानदार सरकार का भरोसा

Mon, 13 Mar 2023 09:47 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 13 Mar 2023 09:47 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ जयपुर में तिरंगा यात्रा निकाली। राजस्थान की जनता को भरोसा दिलाया कि भाजपा और कांग्रेस की लूट बंद करने के लिए आप की ईमानदार सरकार बनाना जरूरी है।  

विज्ञापन
Arvind Kejriwal Bhagwant Mann Tiranga Yatra In Jaipur, Promises To Give Honest Government
जयपुर में केजरीवाल और मान ने तिरंगा यात्रा निकाली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ राजस्थान के जयपुर में तिरंगा यात्रा निकाली। लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। केजरीवाल ने कहा कि 1993 से भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर बारी-बारी से राजस्थान को लूटा है। ये भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं, लेकिन आज तक किसी को जेल नहीं भेजा। इनकी आपस में सेटिंग है। दोनों पार्टियों के अंदर सीएम की कुर्सी के लिए लड़ाई चल रही है।  मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के सरकारी स्कूल ठीक कर दिए तो इन्हें बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्हें जेल भेज दिया। ये स्कूल नहीं बना सकते। राजस्थान में भी दिल्ली जैसे शानदार स्कूल-अस्पताल बन सकते हैं, लेकिन इसके लिए ‘आप’ की ईमानदार सरकारी लानी होगी।

विज्ञापन


जयपुर में तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आजादी के बाद से आज तक राजस्थान में 48 साल कांग्रेस ने राज किया है। 18 साल भाजपा ने राज किया है। अब कांग्रेस और भाजपा वाले ये नहीं कह सकते हैं कि राजस्थान की जनता ने हमें मौका नहीं दिया। 48 साल बहुत होते हैं और 18 साल भी बहुत होते हैं। इसके बावजूद हम देख सकते हैं कि राजस्थान का क्या हाल है? राजस्थान में बहुत गरीब है। किसान-मजदूर आत्महत्या कर रहे हैं। किसानों को अपनी फसल के दाम नहीं मिल रहे हैं। बेरोजगारी और महंगाई है और पेपर लीक हो रहे हैं। पूरे राजस्थान का बहुत बुरा हाल है। शहीदों की विधवा जब अपना हक मांगने जाती हैं, तो बेइज्जत करके वापस भेज दिया जाता है। 1993 से लेकर आज तक राजस्थान में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस की सरकार बनती आई है। लोगों ने बारी-बारी कांग्रेस और भाजपा को मौका दिया और बारी-बारी दोनों ने राजस्थान को लूटा। 
विज्ञापन


वसुंधरा और गहलोत की अच्छी बनती है
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियों में सीएम की कुर्सी की लड़ाई चल रही है। मैंने सुना है कि वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत की बड़ी अच्छी बनती है। उनमें बड़ी दोस्ती है। अशोक गहलोत पर थोड़ी-सी आंच आ आए तो उनके लिए वसुंधरा पूरी भाजपा को खड़ी कर देती हैं। बीच में सुनने में आया कि भाजपा वाले वसुंधरा राजे को हटा रहे हैं तो अशोक गहलोत ने उनके समर्थन में पूरी कांग्रेस को लगा दिया। कांग्रेस और भाजपा अलग-अलग पार्टियां नहीं हैं। एक ही वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत पार्टी है। राजस्थान चाहे जिसकी सरकार बना ले लेकिन सरकार तो वसुंधरा और गहलोत की ही चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मान ने कहा- अब जनता के पास विकल्प है 
पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने कहा कि राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी से पांच-पांच साल राजस्थान को लूटा। अभी तक जनता के पास कोई विकल्प नहीं था। भगवान ने अब झाड़ू भेज दी है, जो इस गंदगी की सफाई करेगा। 16 मार्च को पंजाब में ‘आप’ की सरकार को एक साल पूरे हो जाएंगे। पंजाब में 117 में से 92 सीटें आम आदमी पार्टी को मिली थी। बीजेपी को केवल दो सीट मिली। राजस्थान में भी जनता झाड़ू चलाने को तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed