{"_id":"58d26a634f1c1ba16e1a1c51","slug":"animal-calculations-will-be-for-the-first-time-by-pashupalan-vibhag","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार इनके भरोसे रहेगी पशुओं की गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार इनके भरोसे रहेगी पशुओं की गणना
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 22 Mar 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : demo pic
प्रदेश में होने वाली पशु गणना में पहली बार केवल पशुपालन विभाग के अधिकारी ही शामिल होंगे। इससे पहले इस गणना के लिए अन्य विभाग के अधिकारियों से भी सहायता ली जाती थी।
जानकारी के अनुसार राजस्व मण्डल की ओर से जुलाई माह में 20वीं पशुगणना करवाई जाएगी। पशुगणना अधिकारी भंवरलाल ने बताया कि पशुगणना में पहली बार केवलमात्र पशुपालन विभाग के अधिकारी ही शामिल रहेंगे। इससे पहले शिक्षा विभाग, प्रशासन सहित अन्य विभागों के कर्मचारी—अधिकारी भी इस कार्य में सम्मिलित रहते थे। उन्होंने बताया कि इसके लिए बुधवार से मास्टर ट्रेनर्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। इस कार्यक्रम में तैयार मास्टर ट्रेनर्स अपने जिलों में ट्रेनिंग देंगे और इसके आधार पर ग्राउण्ड स्तर पर पशुओं की गणना की जाएगी।