फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Amit Shah's price on Rakhi 25, Lalu only 15 rupees in rajasthan

राखी आॅफर: अमित शाह का भाव 25 तो लालू का सिर्फ 15 रुपए

Sun, 06 Aug 2017 07:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 06 Aug 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
 Amit Shah's price on Rakhi 25, Lalu only 15 rupees in rajasthan
अमित शाह नारियल का भाव 25 रूपए - फोटो : Amar Ujala
राखी पर एक स्पेशल आॅफर के बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। आप लालू यादव को खरीदते है तो केवल 15 रुपए में चुकाने होंगे। अमित शाह के लिए आपको जेब कुछ ज्यादा ढीली  करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राजद के प्रमुख लालू यादव, बिहार के सीएम नीतीश कुमार के भाव-ताव राजस्थान के अजमेर शहर में हो रहे है। राजनीति में मजबूत स्थिति के कारण अमित शाह के भाव ज्यादा है। अमित शाह लेना है तो आपको 25 रुपए देने होंगे। नीतीश के भाव थोड़े कम है। वह 20 रुपए में मिल जाएगा, लेकिन लालू यादव तो केवल 15 रुपए में मिल जाएगा। नीतीश और लालू के भावों में पांच रुपए का यह अंतर नीतीश की कूटनीती के कारण है। नीतीश अपनी कूटनीति से महागठबंधन से अलग होकर फिर से सीएम बन गए। इसलिए भाव लालू से ज्यादा है। 
विज्ञापन

ये है अमित-लालू और नीतीश

 Amit Shah's price on Rakhi 25, Lalu only 15 rupees in rajasthan
लालू यादव के नाम का नारियल 15 रूपए - फोटो : Amar Ujala
अब बता दें कि अमित शाह, लालू यादव और नीतीश कुमार क्या है? यहां ये राजनेता नहीं, बल्कि अजमेर शहर में बिकने वाले नारियल है। 

राखी पर बिकने वाले नारीयल का नाम उनकी गुणवत्ता के आधार पर इन दिग्गज राजनेताओं के नाम पर रखा है। यहां आगरा गेट पर अवतार सिंह सरदार की जनरल स्टोर की दुकान है। अवतार सिंह ने बताया कि पिछले 27 साल से वह रक्षाबंधन पर विशेष रूप से राजनीति में चल रही उठापटक के आधार पर नारियल के दाम तय करते हैं।

वर्तमान में जहां सबसे मजबूत और दमदार नेता के रूप में अमित शाह नजर आ रहे हैं तो उन्होंने अमित शाह के नारियल का भाव 25 रूपए रखा है वहीं महागठबंधन टूटने से अलग थलग पड़े लालू प्रसाद यादव के नाम का नारियल मात्र 15 रूपए में बेचा जा रहा है।
 

ग्राहक को पसंद आ रहा है अमित शाह

 Amit Shah's price on Rakhi 25, Lalu only 15 rupees in rajasthan
जैसा कद्दावर नेता वैसा ही बाजार भाव - फोटो : amar ujala
भाव ज्यादा है, लेकिन ग्राहकों को अमित शाह ज्यादा पसंद है। दरअसल अमित शाह नारियल गुणवत्ता के लिहाज से अच्छे है। नीतीश कुमार नारियल गुणवत्ता के लिहाज से कुछ कमजोर है। लालू यादव नारियल की तो कोई गारंटी नही। दिखने में भी वह घटिया नजर आ रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed