फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   all you need to know about bikaner land scam

जानिए, क्या है बीकानेर जमीन घोटाला, जिसमें फंसे वाड्रा

Wed, 12 Apr 2017 02:46 PM IST
amarujala.com, Presented By: विजय जैन
amarujala.com, Presented By: विजय जैन Updated Wed, 12 Apr 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
all you need to know about bikaner land scam
रॉबर्ट वाड्रा
दिल्ली एनसीआर में ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के बेहद करीबियों पर जिस जमीन घोटाले को लेकर छापे मारे, वह घोटाला बीकानेर में हुआ था। इस बहुचर्चित घोटाले में वाड्रा के कथित तौर पर शामिल होने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन


बीकानेर में वाड्रा ने स्काईलाइट कंपनी के जरिए अरबों रुपए की जमीनें बेहद सस्ते दामों में खरीदी थी, जिसके बाद वहीं जमीनें एलाजिनी फिनलेज नामक कंपनी ने वाड्रा की कंपनी से महंगे दामों में  खरीदी।
विज्ञापन


इस कंपनी में रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां मॉरिन डायरेक्टर के पद पर हैं। 

मामले में आरोपी महेश नागर के पास वाड्रा की कंपनी के जरिए जमीन खरीदने और बेचने की पावर दी गई थी और उसी के चलते महेश ने बीकानेर में जमीनें खरीदकर उन्हें बेचने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोटाले के समय राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी, जिसका राजनीतिक फायदा उठाते हुए वाड्रा ने बीकानेर में जमीनों की खरीद फरोख्त की वहीं यह मामला विधानसभा से लेकर लोकसभा में भी उठा था जहां भाजपा ने कांग्रेस को चौतरफा घेरा था।


भाजपा ने भी अपने घोषणापत्र में इस बहुचर्चित घोटाले को उजागर करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का वादा किया था। भाजपा के केंद्र में आने के बाद से ही वाड्रा की मुश्किलें दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। यहां तक की प्रवर्तन निदेशालय ने भी इस घोटाले की जांच करते हुए लगभग सभी जमीनों को सरकार के नाम कर दिया है और मामले की जांच अब भी जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed