{"_id":"5a8172324f1c1b9b248b490d","slug":"akshay-kumar-film-padman-sanitary-pads-included-in-rajasthan-budget","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पैडमैन' से प्रभावित है राजस्थान का बजट, जानिए कैसे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पैडमैन' से प्रभावित है राजस्थान का बजट, जानिए कैसे...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 12 Feb 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
padman
राजस्थान सरकार की ओर से आज पेश किए गए बजट में अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' की भी झलक देखने को मिली। बजट में सेनेटरी पैड्स उपलब्ध करवाने की योजना सामने लाई गई है।
दरअसल राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से जो घोषणाएं की गई हैं, उनमें 15 से 45 की ग्रामीण महिलाओं व बालिकाओं में Menstrual Hygiene Scheme शुरू करने की घोषणा की गई है। इसके तहत स्टेक होल्डर सेनेटाइजेशन के साथ सेनेटरी पैड्स का वितरण किया जाएगा।
इस योजना के तहत स्कूलों, कॉलेजों, आंगनबाड़ी केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, अन्नपूर्णा केंद्र के माध्यम से सेनेटरी पैड्स उपलब्ध करवाए जाएंगे। योजना के लिए शुरुआती तौर पर 76 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है।

Trending Videos
चाइल्ड केयर लीव मिलेगी दो साल की
प्रतीकात्मक तस्वीर
राजस्थान के इस बजट में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने महिला कर्मचारियों को तोहफा दिया है। महिला कर्मचारियों की लंबे समय से चाइल्ड केयर लीव दिए जाने की मांग को माना गया है।
महिला कर्मचारियों को पूरी सेवा अवधि में 18 साल से कम आयु के बच्चों की देखभाल के लिए अधिकतम दो साल की चाइल्ड केयर लीव का प्रावधान किए जाने की घोषणा भी की गई है।
महिला कर्मचारियों को पूरी सेवा अवधि में 18 साल से कम आयु के बच्चों की देखभाल के लिए अधिकतम दो साल की चाइल्ड केयर लीव का प्रावधान किए जाने की घोषणा भी की गई है।