{"_id":"59e4752d4f1c1bb6678b60a2","slug":"action-of-health-department-at-masala-factory-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"किचन में घुसकर आपको निशाना तो नहीं बना रहा ये, जरा जान लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किचन में घुसकर आपको निशाना तो नहीं बना रहा ये, जरा जान लें
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 16 Oct 2017 02:42 PM IST
विज्ञापन
मिलावटी मसाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य को लेकर कोई भी रिस्क नहीं उठाना चाहता, लेकिन ऐसा कारोबार करने वालों की पहुंच आपके किचन तक हो गई है। ऐसे में ये खुलासा आपको हैरान कर देगा।
जोधपुर जिले के पीपाड़ सिटी शहरी क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड पर एक मसाला फैक्ट्री में चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रजनीश शर्मा ने बताया कि रेलवे स्टेशन रोड पर पंकज राठी की महादेव मसाला उद्योग फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री में काफी समय से मिलावटी मसालों को लेकर शिकायतें मिल रही थी। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फैक्ट्री पर छापा मारकर हल्दी, मिर्च व धनिया मसाला के सैंपल लिए हैं। साथ ही, 26 बोरी लौंगी मिर्च, पांच कट्टे धनिया पाउडर, 29 कट्टे लूज लाल मिर्च जब्त की गई।
उधर, कार्रवाई की खबर सुनते ही अन्य फैक्ट्रियों के मालिक अपनी-अपनी फैक्ट्रियां बंद कर चले गए। गौरतलब है कि दिवाली पर्व को देखते हुए मिलावट का कारोबार भी जोरों पर है। बीते दिन उदयपुर में भी करीब 200 किलोग्राम मिल्क केक जब्त किया गया था।