{"_id":"59363cbd4f1c1b931f9c82e8","slug":"accident-in-jaipur-raise-many-question","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर हादसा: जो साथ जीवन बिताने के सपने संजो रहे थे, उनकी उठेंगी अर्थियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर हादसा: जो साथ जीवन बिताने के सपने संजो रहे थे, उनकी उठेंगी अर्थियां
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 06 Jun 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
जयपुर एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जो साथ जीवन बिताने के सपने संजो रहे थे, उनके साथ होनी ने एेसा किया है कि दोनों की अब अर्थियां उठेंगी। जयपुर में तड़के हुए दर्दनाक हादसे में एक मार्मिक पक्ष भी सामने आया है। मरनेवालों में एक एेसा जोड़ा भी शामिल है, जो शादी के सपने देख रहा था। दोनों की दस दिन पहले ही सगाई हुई थी।
विज्ञापन
जयपुर शहर में मंगलवार सुबह नमक से भरे ट्रोले के नीचे कार दबने के हुए दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में जयपुर के लक्ष्मीनारायणपुरी निवासी केशव शर्मा है। साथ ही मालवीय नगर व रामगंज निवासी रोशनी शर्मा, अवंति शर्मा व नीतेश भी मृतकों में सम्मलित है। इनमें केशव व रोशनी की सगाई दस दिन पूर्व ही हुई थी। ये दोनो 29 नवंबर को विवाह बंधन में बंधने वाले थे। लेकिन मंगलवार सुबह नमक से भरा ट्रोला इनके लिए काल बनकर आया। वहीं मृतकों में सम्मलित ज्योति व रोशनी सगी बहनें थी। जबकि अवंति इनकी चचेरी बहिन थी। इसके अतिरिक्त नीतेश अवंति का भाई था।
विज्ञापन
एक साथ हुई पांच मौत से तीन परिवार बिखर गए हैं। मौत की सूचना मिलने के बाद जयपुर के एसएमएस अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई। वहीं शहर में हुआ दर्दनाक हादसा लोगों में चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त पुलिस ने ट्रोला चालक को गिरफ्तार करने के लिए शहर में नाकाबंदी कराई। पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार ट्रोला चालक के हैल्पर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।