फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   59 people killed in floods in the state, assistance of Rs.1.18 crore to affected districts

बाढ़ से अब तक 59 मौतें, 10 हजार से अधिक मकान क्षतिग्रस्त

Wed, 02 Aug 2017 05:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 02 Aug 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
 59 people killed in floods in the state, assistance of Rs.1.18 crore to affected districts
एक बच्ची को रेस्क्यू करते सेना के जवान - फोटो : amar ujala
प्रदेश में आई बाढ़ से अब तक 59 लोगों की जानें जा चुकी है। इसके अलावा कई परिवार बेघर हो चुके है। अब भी हालातों में सुधार नहीं है और राहत व बचाव कार्य जारी हैं।
विज्ञापन



राजस्थान के आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने एक समीक्षा बैठक में कहा कि प्रदेश के बाड़मेर, पाली सिरोही एवं जालोर के 1290 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए हैं। कटारिया के मुताबिक मरे 59 में से 42 के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपए दिए गए हैं। अब तक 1.68 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी बाढ़ प्रभावित जिलों के लोगों को 10-10 लाख रुपए का रिवाल्विंग फंड भी दिया जा चुका है तथा बेघरबार हुए लोगों को 3 हजार 800 रुपये नकद सहायता भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा एवं प्रबंधन मंत्री ने बताया कि इस वर्ष बाढ़ के दौरान बाड़मेर, पाली, सिरोही एवं जालोर जिलों में 36 लोगों की डूबने से मृत्यु हुई, इनमें से 15 मृतकों के आश्रितों के प्रत्येक को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।

साथ ही, आकाशीय बिजली गिरने से 20 एवं मकान की दीवार गिरने के कारण 3 व्यक्तियों की मृत्यु हुई।

1309 लोगों को बचाया, 1514 लोग राहत शिवरों में

 59 people killed in floods in the state, assistance of Rs.1.18 crore to affected districts
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र - फोटो : File photo
प्रदेश के जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर जिलों में 24 राहत शिविर खोले गए, इनमें 1514 लोगों को सहायता दी गई है। इन 4 जिलों में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से 4614 मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए तथा 5518 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए, जिन्हें एनडीआरएफ मानदण्ड के अनुसार सहायता शीघ्र ही उपलब्ध कराई जाएगी।

इसी प्रकार इन 4 जिलों में बाढ़ से 5699 पशु हानि हुई है, इसके लिए भी पशुपालकों को निर्धारित मानदण्ड अनुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यहां उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने गत वर्ष ही एसडीआरएफ के 229 लोगों को फ्लड डिजास्टर रेसपोन्स कोर्स के लिए 60 लाख रुपए व्यय कर कलकत्ता से विशेष प्रशिक्षण दिलवाया। जिन्होंने इस बाढ से सैकड़ों लोगों को रेस्क्यू किया।

इन प्रशिक्षित लोगों ने 4 जिलों में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में कुल 1309 लोगों को बचाया गया। पिछले 3 वर्षों से हेलीकाप्टर्स को बाढ़ से पहले ही निकटतम स्थानों पर रखा जाता है। इस वर्ष जोधपुर व फलोदी में हेलीकाप्टर रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed