{"_id":"5a1d4cf14f1c1bc1678be50d","slug":"3-labor-died-3-badly-injured-after-a-wall-collapsed-in-barmer-s-balotra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भरभराकर ढहा टांका, मलबे में दबने से तीन मजदूरों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरभराकर ढहा टांका, मलबे में दबने से तीन मजदूरों की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 28 Nov 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन टांका भरभराकर ढह गया। इस दौरान मलबे में छह मजूदर दब गए जिनमें से तीन की मौत हो गई।
यह हादसा बाड़मेर के बालोतरा औद्योगिक क्षेत्र के द्वितीय चरण में एक फैक्ट्री में टांका बनाने के दौरान हुआ। आज दोपहर करीब 1 बजे टांका भरभराकर ढह गया। इससे वहां अफरा—तफरी मच गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को राजकीय राजकीय नाहटा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घायलों की हालत गंभीर
हादसे के बाद अस्पताल में भीड़
- फोटो : Amar Ujala
इस हादसे में धनराज पुत्र सुराराम सांसी, शंकर पुत्र पदमाराम सांसी और भाखर राम पुत्र जोराराम मेघवाल रिछोली की मौत हो गई जबकि बालाराम, फिरोज खान व धनाराम घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के समय दौरान करीब आधा दर्जन मजदूर काम कर रहे थे।
घटना की सूचना मिलने के बाद कई समाजसेवी संगठन मदद के लिए वहां आ गए। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। अस्पताल के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।