फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   15-day judicial staff strike ends in rajasthan

15 दिन से चल रही न्यायिक कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

Thu, 03 Aug 2017 08:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 03 Aug 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
15-day judicial staff strike ends in rajasthan
हड़ताल खत्म - फोटो : Demo pic
जस्टिस जगन्नाथ शेट्‌टी पे-कमीशन की सिफारिशों को लागू करने की मांग पर पिछले 15 दिनों से चल रही निचली अदालतों के न्यायिक कर्मचारियों की हड़ताल आज समाप्त हो गई। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रवक्ता योगेश महर्षि ने हड़ताल समाप्ति की पुष्टि की है। वहीं, राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रांतीय सभा अध्यक्ष नवरत्न टांक ने सरकार से आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल खत्म करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकार के साथ उनकी वार्ता सकारात्मक रही है। यह वार्ता रजिस्ट्रार जनरल सतीश कुमार के साथ हुई। जिसमें कई बिंदुओं पर सहमति बनी। सरिश्तेदार और सहायक कर्मचारियों की पदोन्नति के संबंध में हाईकोर्ट प्रशासन ने आदेश दिया है। वहीं, हायर पे स्केल और एडवांस इंक्रीमेंट को जल्द ही पूरा करने का आश्वासन भी मिला है।
विज्ञापन


पिछले 15 दिनों से सामूहिक अवकाश पर चल रहे न्यायिक कर्मचारियों की हड़ताल होने के साथ ही राजस्थान में अधिवक्ताओं, न्यायिक सेवाओं से जुड़े अधिकारियों के अलावा परेशान हो रहे लोगों ने राहत की सांस ली है। अब न्यायिक कार्य फिर से सुचारू हो सकेगा। हड़ताल खत्म होने से पहले कई मुद्दों पर न्यायिक कर्मचारी अड़े हुए थे। इनमें हायर पे स्केल और एक वेतन वृद्धि विसंगति दूर करने की मांग भी थी। इन मांगों पर भी आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल खत्म किए जाने की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed