फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Due to being isolated of Jammu and Kashmir youth started violence and terrorism sayd Narendra Modi

जम्मू-कश्मीर के अलग-थलग पड़े रहने से हिंसा और आतंकवाद की राह पर चल पड़े युवा : पीएम मोदी

Sat, 24 Aug 2019 05:13 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 24 Aug 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
Due to being isolated of Jammu and Kashmir youth started violence and terrorism sayd Narendra Modi
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के ‘अलग थलग’ पड़े रहने की स्थिति खत्म करने के लिए उसका विशेष दर्जा हटाया गया। उसके अलग-थलग पड़े रहने के कारण युवा ‘भटक गए, कट्टरपंथी बन गए और हिंसा तथा आतंकवाद की राह पर चल पड़े।’ अपनी सरकार के कदमों का बचाव करते हुए मोदी ने कहा कि यह भारत का ‘आंतरिक फैसला’ था जो ‘पूरी तरह से लोकतांत्रिक, पारदर्शी और संवैधानिक’ तरीके से लिया गया।

विज्ञापन


मोदी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण पर संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे। उन्होंने शुक्रवार को खलीज टाइम्स को दिए साक्षात्कार में कहा कि उनकी सरकार ने जम्मू कश्मीर के अलग-थलग पड़े रहने की स्थिति को खत्म करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त किया जिससे चलते वह ‘कुछ लोगों के निहित स्वार्थों’ के कारण विकास से वंचित रहा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, अलग-थलग पड़े रहने की इस स्थिति से कुछ युवा पथ से भटक गए, कट्टरपंथी बन गए और हिंसा तथा आतंकवाद के रास्ते पर चल पड़े। उन्होंने कहा, हम इन प्रवृत्तियों को अपने मैत्रीपूर्ण समाज में पैर जमाने और पूरे देश की वृद्धि एवं विकास के उद्देश्य से भटकाने नहीं दे सकते। यूएई और उसके नेतृत्व ने हमारे कदमों को लेकर जो समझ दिखाई, मैं उसकी सराहना करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने शनिवार को अबू धाबी के शहजादे शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से वार्ता की। संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बारे में और यह पूछने पर कि क्या खाड़ी देश भारत की चिंताओं को समझते हैं, इस पर मोदी ने कहा, जहां तक अनुच्छेद 370 का संबंध है, हमने पूरी तरह से लोकतांत्रिक, पारदर्शी और संवैधानिक तरीके से अपने आंतरिक फैसले लिए। 

ये फैसले जम्मू कश्मीर के अलग-थलग पड़े रहने की स्थिति को खत्म करने के लिए लिए गए जिसके चलते वह कुछ लोगों के निहित स्वार्थों के कारण विकास से वंचित रहा। उन्होंने इस मुद्दे पर भारत का समर्थन करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात नेतृत्व का आभार जताया।


गौरतलब है कि संयुक्त अरब अमीरात ने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के भारत के फैसले का समर्थन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed