फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   First Navratri will run once again from October 17 Tejas Express

पहले नवरात्र 17 अक्टूबर से एक बार फिर दौड़ेगी तेजस एक्सप्रेस

Wed, 07 Oct 2020 08:18 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 07 Oct 2020 08:18 PM IST
सार

आठ अक्तूबर से शुरू होने जा रही है बुकिंग

विज्ञापन
First Navratri will run once again from October 17 Tejas Express
तेजस ट्रेन की परिचारिकाएं। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ-नई दिल्ली और अहमदाबाद-मुंबई के बीच चलती है तेजस

विज्ञापन

बरेली। तेजस एक्सप्रेस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि करीब सात महीनों की रोक के बाद एक बार फिर 17 अक्टूबर से इसका परिचालन शुरू होने जा रहा है। कोविड-19 महामारी के कारण लखनऊ-नई दिल्ली (82501/02) और अहमदाबाद-मुंबई (82901/02) के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को स्थगित कर दिया गया था।मगर अब दोनों ट्रेन को फिर से शुरू कर दिया जाएगा। तेजस एक्सप्रेस की दोनों ट्रेनों में सीट की बुकिंग आठ अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। यहां बता दें कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए IRCTC ने तेजस एक्सप्रेस के कर्मचारियों को अलग से ट्रेनिंग देने के एक कार्यक्रम चलाया हुआ है, जिसमें ट्रेनों का ऑपरेशन और मैनजमेंट शामिल है।
ट्रेनों में कैटरिंग की व्यवस्था संभालने वाली कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने लखनऊ-नई दिल्ली और अहमदाबाद-मुंबई के बीच दौड़ने वाली तेजस एक्सप्रेस ट्रेन को कोविड-19 महामारी के कारण 19 मार्च से बंद कर दिया गया था। उम्मीद है कि दोनों ट्रेनों के शुरू होने से त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत मिलेगी। आईआरसीटीसी के जीजीएम (आईटी) सुनील कुमार ने यात्रियों को कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोसीजर (SOP) प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है।

विज्ञापन


यात्रियों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोसीजर जारी

  • शुरू में सोशल डिस्टेंसिग के नियम के तहत हर सीट के बीच एक खाली छोड़ दिया जाएगा।
  • यात्रियों और कर्मचारियों को फेस मास्क या फेस कवर लगाना जरूरी होगा।
  • ट्रेन में यात्रा से पहले सभी मुसाफिर ‘आरोग्य सेतु’ ऐप मोबाइल में रखेंगे और मांगे जाने पर उसे दिखाना होगा।
  • टिकट की बुकिंग के समय यात्रियों को विस्तृत हिदायतें दी जाएंगी।
  • ट्रेन में प्रवेश करते ही सभी यात्रियों को कोविड-19 प्रोटेक्शन किट मुहैया कराई जाएगी। किट में हैंड सेनेटाइजर की एक बोतल, एक मास्क, एक फेस शील्ड और एक जोड़ा ग्लब्स शामिल होंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कोच में दाखिल होने से पहले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी।
  • एक बार यात्रियों के बैठ जाने के बाद उनकी सीट की अदला-बदली की अनुमति नहीं होगी।
  • कोच समेत पैंट्री एरिया को नियमित अंतराल से पूरी तरह डिसइंफेक्ट किया जाएगा।
  • यात्रियों के सामान को डिसइंफेक्ट करने के लिए एक खास स्टाफ रहेगा।
  • कोच के अंदर बार-बार छूनेवाली सतह की नियमित सफाई और डिसइंफेक्ट किया जाएगा।
  • तेजस एक्सप्रेस ट्रेन की बुकिंग IRCTC की ई-टिकट वेबसाइट www.irctc.co.in पर की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed