{"_id":"5ca192bcbdec2213ed0cc59a","slug":"woman-who-mistakenly-enter-into-wrong-car-instead-of-uber-is-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"उबर समझकर गलत गाड़ी में बैठी कॉलेज छात्रा, हत्या के बाद जंगल में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उबर समझकर गलत गाड़ी में बैठी कॉलेज छात्रा, हत्या के बाद जंगल में मिला शव
Mon, 01 Apr 2019 09:55 AM IST
Shilpa Thakur
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Mon, 01 Apr 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
समनथा जोसेफसन
- फोटो : social media
अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना में पुलिस ने एक कॉलेज छात्रा की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। छात्रा उबर समझकर गलत गाड़ी में बैठ गई थी। पुलिस ने बताया की आरोपी का नाम नथैनियल रॉलैंड (24) है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
रॉलैंड पर 21 वर्षीय समनथा जोसेफसन के अपहरण और हत्या का आरोप है। जिसे आखिरी बार शुक्रवार सुबह दक्षिण कैरोलिना में देखा गया था। जब जोसेफन का कुछ पता नहीं चला तो उसके दोस्तों ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई।
उसके दोस्तों का कहना है कि वह रात को बार से निकलने के बाद से लापता है। माना जा रहा है कि बार से निकलने के बाद वह उबर समझकर किसी और गाड़ी में सवार हो गई। उसने गाड़ी का दरवाजा खोला और उसमें बैठ गई। बिना ये जाने की वो गाड़ी उबर की थी या कोई और।
पुलिस के अनुसार जोसेफन के दोस्तों की शिकायत के बाद उसकी तलाश शुरू की गई। उसका शव एक ग्रामीण हिस्से के गंदगी वाले इलाके में मिला।
पुलिस ने एक वीडियो के माध्यम से गाड़ी की जानकारी हासिल की। शनिवार की सुबह इसी गाड़ी जैसी एक गाड़ी पुलिस को मिली। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस को बाद में उसी गाड़ी में खून के निशान, जोसेफन का फोन और सफाई करने संबंधित कई सामान मिले। गाड़ी की डिक्की में भी खून के निशान पाए गए।
इससे पहले जुलाई 2017 में उबर टेकनोलॉजी इन्क ने एक जन जागरुकता अभियान चलाया था। जिसमें उबर के नाम पर हो रहे घोटाले और यात्रियों द्वारा गलत गाड़ी में चढ़ने को लेकर जानकारी दी गई थी। इस अभियान में लोगों को कहा गया था कि जो उबर बुक कराई है उसमें बैठने से पहले ये जांच लें कि ये वही है जो आपने बुक कराई है।
कहीं ऐसा तो नहीं है कि दिखने में उबर जैसी है लेकिन उबर नहीं है। ये बातें जानने के लिए उबर के एप से सहायता मिलेगी। अगर एप में दी गई जानकारी मेल नहीं खाती है तो उस गाड़ी में ना चढ़ें।