दूसरे का पति चुराने के आरोप में महिला को निर्वत्र कर पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में एक महिला को निर्वत्र करके पीटने और सरेआम गलियों घसीटने का वीडियो सामने आया है।
डेली मेल के अनुसार, महिला की पिटाई करने और उसके कपड़े उतारने वाली दूसरी महिला का आरोप था कि वह उसने उसके पति को चुराया है। महिला का यह अजीब आरोप चीन की सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पीड़िता को पीटने वाली दूसरी महिला जबरन उसके कपड़े उतार रही है और पिट रही पहिला किसी तरह से हाथों से अपनी लाज बजाने की कोशिश करते नजर आ रही है।
मदद की बजाए वीडियो बनाने में लगे रहे लोग
इस घटना में सबसे हैरान करने वाली बात यह भी सामने आई है कि अपने देश की तरह ही चीन में भी भीड़ किसी को मदद करने की बजाए वीडियो बनाने में व्यस्त रहती है।
महिला को पीटने वाले कई थे जिससे वह उनसे खुद को बचाने में असमर्थ नजर आई।
आरोपी उसे पीटते रहे, उसके बाल पकड़कर घसीटते रहे लेकिन महिला के पास चिल्लाने अलावा कोई रास्ता नहीं था। महिला के शरीर के अंतर्वस्त्र तक उतार लिए गए।