{"_id":"5916a6a64f1c1bd542850b8e","slug":"woman-tried-to-jump-in-front-of-speedy-train-but-she-saved-by-a-quick-thinking-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: सुसाइड के लिए ट्रेन के आगे कूदी, प्लेटफॉर्म पर हर कोई रह गया दंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Video: सुसाइड के लिए ट्रेन के आगे कूदी, प्लेटफॉर्म पर हर कोई रह गया दंग
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Sat, 13 May 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : NDTV
एक महिला की ट्रेन के आगे कूद कर सुसाइड करने की ऐसी घटना सामने आई है कि वहां मौजूद हर शख्स हैरान रह गया। सुसाइड करने के लिए वो प्लेटफॉर्म पर पहुंची, लेकिन वहां ऐसा हो नहीं पाया, पर जो कुछ हुआ वो रौंगटे खड़ा करने वाला था। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना में साफ दिख रहा है कि जैसे ही तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन के आगे महिला कूद कर जान देने की कोशिश करती है वैसे ही पीछे खड़े शख्स ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक सुसाइड करने वाली महिला के मन में क्या चल रही थी, इसे वहां मौजूद शख्स ने उसके हाव-भाव से जान लिया था।
चौंका देने वाली बात है कि शख्स ने महिला को बचाने के लिए खुद को घायल भी कर डाला। महिला को पीछ खींचते समय उसका सिर जमीन पर जोर से लगा, लेकिन महिला की जान बचा ली गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये घटना साउथ चाइना के पुतियान रेलवे स्टेशन का है।
विज्ञापन