{"_id":"586500594f1c1b435ceebc79","slug":"woman-murdered-in-afganistan-who-has-gone-for-market-without-her-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना शौहर के निकली अफगानी महिला के साथ बाजार में खौफनाक कांड ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना शौहर के निकली अफगानी महिला के साथ बाजार में खौफनाक कांड
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 29 Dec 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान में एक महिला का महज एक छोटी सी बात पर सिर कलम कर दिया गया। मीडिया खबरों के अनुसार महिला का सिर कलम सिर्फ इसलिए किया गया क्योंकि वह अपने शौहर के बिना मार्केट से सामान लेने के लिए घर से निकली थी। बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने महिला का कत्ल किया है वो तालिबान से जुडे़ हुए हैं।
विज्ञापन
ये वारदात उत्तरी अफगानिस्तान के सर-ए-पोल प्रांत के लत्ती गांव की है। महिला के कत्ल की खबर प्रांत गर्वनर के प्रवक्ता जैबीउल्लाह अमानी ने दी है। अमानी के मुताबिक महिला का का कोई बच्चा भी नहीं है और इस वक्त महिला का पति ईरान गया हुआ है।
विज्ञापन
अमानी ने ये भी बताया कि जिन लोगों ने महिला का कत्ल किया वे तालिबान से जुड़े हुए हैं। गांव लत्ती में तालिबान का बोलबाला है लेकिन तालिबान ने कत्ल की जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन
अभी तक किसी भी शख्स की गिरफ्तारी नहीं हुई है। साल 1998 से ही सर-ए-पोल प्रांत तालिबान के आतंक से प्रभावित है। इस प्रांत को एक असुरक्षित प्रांत माना जाता है क्योंकि यहां हाईवे पर डाकुओं, चोरों और भ्रष्ट पुलिस वालों का बोलबाला है।