फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Wife rips off her Romanian husband’s testicles with her bare hands on International Women’s Day

पत्नी ने पति को सिखाया ऐसा सबक कि चीखता रहा

Thu, 10 Mar 2016 09:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 10 Mar 2016 09:01 PM IST
सार

  • महिला दिवस पर घर में हाथ बंटाने से इनकार करना पति को महंगा पड़ा
  • पति की हरकतों से बाज आई बीवी ने दिया ऐसा जख्म कि चीखता रहा

विज्ञापन
Wife rips off her Romanian husband’s testicles with her bare hands on International Women’s Day
बीवी ने दिया पति को जिंदगी भर का जख्म - फोटो : डेलीमेल

विस्तार

दिनभर के बाद जब पति घर आया तो नशे में टल्ली था। बाहर बहुत सर्दी थी इसलिए बीवी ने आग जलाकर कमरे को गर्म किया ताकि पति को सर्दी न लगे। पति की खुशामद में रात बीत गई पता नहीं चला। सुबह जब हुई तो बीवी ने पति कहा कि काम पर नहीं जाना है घर के काम में कुछ हाथ बंटा दे।
विज्ञापन


पति बीवी पर चिल्लाने लगा कि तुम कौन होती हो हुकुम झाड़ने वाली। बहस और गहमा-गहमी इतनी बढ़ गई कि गुस्साई बीवी ने पति के अंडकोष को अपने हाथों से दबा दिया। बीवी के इस हमले को पति बर्दाश्त नहीं कर सका और उसका बायां अंडकोष बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

 
आनन-फानन में एंबुलेंस ही एकमात्र सहारा बनीं। दर्द से कराह रहा पति कैसे भी अस्पताल पहुंचा जहां आपातकालीन विभाग में उसके नाजुक अंग की सर्जरी
की गई।

बेहद चौकाने वाली वारदात रोमानिया की है। डेलीमेल की खबर के मुताबिक 39 वर्षीय लोनेल पोपा को उसकी 40 वर्षीय बीवी मारीलेना बेनेआ ने पल भर में मौत की झलक दिखला दी। पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि महिला दिवस पर उसने बीवी को फूलों का तोहफा नहीं दिया तो उसने ऐसा काम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'ताकत का अंदाजा नहीं था, इसलिए पति की हालत ये हो गई'

Wife rips off her Romanian husband’s testicles with her bare hands on International Women’s Day
पति ने कहा, 'बीवी को फूल नहीं दिया, इसलिए शिकार बनाया' - फोटो : डेलीमेल
आरोपी बीवी के मुताबिक उसे अपनी ताकत का जरा भी अंदाजा नहीं था कि ऐसा करने पर पति को इतनी बुरी हालत से गुजरना पड़ जाएगा। फिर भी मारीलेना को अपने किए पर जरा भी पछतावा नहीं है। मारीलेना की मानें तो उसका पति इसी के लायक था। उसके साथ ऐसा ही बर्ताव किया जाना चाहिए था।

मारीलेना के मुताबिक उस दिन लोनेल को पगार की बजाए शराब की बोतल थमा दी गई और वह घर में टल्ली होकर आया था। रात भर उसने परेशान किया। मारीलेना की मानें तो रात में झगड़ा-फसाद न हो इसलिए लोनेल की बातों को नजरअंदाज करती रही। लेकिन सुबह तो पानी सिर ऊपर से ही निकल गया। 

मारीलेना ने ये भी बताया कि उसने बर्फ से पति के जख्म को सेंकने की कोशिश की, लेकिन वो इतनी बुरी तरह जख्मी था कि फौरन एंबुलेंस बुलानी पड़ी।

वहीं सर्जरी के बाद लोनेल अभी रेस्ट पर है। पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी बीवी पर कार्रवाई का मन बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed