जुड़वां भाइयों ने बुजुर्ग मां-बाप को चाकू से गोदा, एक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब में दो जुड़वां बेटों ने रमजान के पवित्र महीने में बुजुर्ग मां-बाप पर जान लेवा हमला कर लोगों को स्तब्ध कर दिया है। जुड़वां भाइयों के इस हमले में 67 वर्षीय मां की मौत हो गई जबकि 73 वर्षीय पिता मरणासन्न पर पहुंच गए हैं।
अरब न्यूज के अनुसार, रियाद के अल-हामरा जिले में खालिद और सलेह नाम के दो जुड़वां भाइयों ने शुक्रवार की रात अपने मां-बाप समेत परिवार के अन्य सदस्यों पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें मां की मौत हो गई और कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपियों ने अपने 73 वर्षीय पिता अब्राहीम बिन अली को भी जान से मारने की कोशिश की लेकिन वह जीवित बच गए। वहीं आरोपियों का बड़ा भाई 22 वर्षीय सुलेमान भी इस हमले में बुरी तरह से घायल हो गया। सुलेमान रियाद की एक अस्पताल की आईसीयू में भर्ती है।
तराविआह की नमाज हुई मां की आखिरी इबादत
हमले की निंदा करते हुए स्थानीय लोगों ने युवकों के इस काम को आतंकी करार दिया है। लोगों ने कहा है कि गंभीर चिंता का विषय है। लोगों का कहना है कि बच्चे आजकल ज्यादातर वक्त घर में बंद रहकर इंटरनेट पर बिताते हैं। वह एक-दूसरे से ऑनलाइन बाते करते-रहते हैं लेकिन उनके घर वालों को पता नहीं चल पाता कि वह किससे और क्या बातें कर रहे हैं।
घटना के पास स्थित मस्जिद के इमाम ने बताया कि घटना वाले दिन आरोपी बच्चे मस्जिद में दिखाई नहीं दिए थे और न ही उनके घर वाले। हालांकि उन्होंने यह जरूर माना उनकी मां शाम को तराविआह की नमाज पढ़ने आई थीं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी लड़कों ने मां को घसीटकर स्टोररूप में ले गए और फिर ताबड़तोड़ चाकुओं से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने घरेलू कलह में मां-बाप पर हमला किया था।
पुलिस ने आरोपी दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आंतरिक मामलों के मंत्री ने कहा है कि जांच में यह बात साबित हुई तकफीरी विचारधारा के लोगों ने बच्चों का ब्रेन वाश किया था।