फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   three year old girl beaten to death by father in mississippi

गणित का सवाल हल नहीं कर पाई 3 साल की बच्ची, पिता ने कर दी हत्या

Tue, 18 Jul 2017 11:53 AM IST
amarujal.com, Presented By: आसिफ़ इक़बाल
amarujal.com, Presented By: आसिफ़ इक़बाल Updated Tue, 18 Jul 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
three year old girl beaten to death by father in mississippi
आरोपी पिता पहले भी कर चुका था बच्ची की पिटाई - फोटो : DailyMail
गणित का सवाल हल न कर पाने की वजह से एक पिता ने अपनी तीन साल की बच्ची की हत्या कर दी। हत्या के बाद पिता ने कहा कि अगर इस दुनिया में जीना है, तो उसे मजबूत बनना पड़ेगा। 25 साल के जोशुआ सालोविच ने अपनी बेटी की हत्या का गुनाह कुबूल कर लिया है और उस पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


आरोपी जोशुआ पेशे से मुक्केबाज है और उसने अपनी बेटी बैली सालोविच पर बांस, मोबाइल के तार और हाथों से जबरदस्त प्रहार किए, जो उसकी मौत का कारण बना। घटना अमेरिका के मिसिसिपी की है। आरोपी पिता ने बताया कि हमेशा की तरह वह अपनी तीन साल की बच्ची को पढ़ा रहा था।
विज्ञापन


बच्ची को गणित के सवाल हल करने में परेशानी होती थी और इसके लिए वह अक्सर उसकी हल्की-फुल्की पिटाई करता था। घटना के दिन भी बच्ची सवाल हल नहीं कर पाई, जिसकी वजह से उसने गुस्से में उसे पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन







 

बच्ची के सिर के अंदरूनी हिस्से में आई चोट

​जोशुआ ने आगे बताया कि उसने पहले तो हाथों और मोबाइल के तार से उसके पैरों और नितंबों पर वार किए। इसके बाद पास रखे एक बांस से उसे पीटना शुरू कर दिया। घटना के वक्त बच्ची की मां दूसरे कमरे में थी।

बच्ची के रोने पर मां ने ध्यान नहीं दिया, क्योंकि जोशुआ पहले भी कई बार बच्ची को पढ़ाई के लिए पीट चुका था, लेकिन जब बच्ची की आवाज आनी बंद हो गई, तो उसने बाहर आकर देखा। बच्ची जमीन पर घायल होकर बेहोश पड़ी थी।

मां ने बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, जहां अगले दिन उसकी मौत हो गई। डॉक्टर्स ने बताया कि बच्ची के सिर के अंदरूनी हिस्से और पेट में गंभीर चोट पहुंची, जिससे उसकी मौत हो गई। मां की शिकायत पर पुलिस ने जोशुआ को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed