फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man cut throat of a boy for not listening song on mobile

मोबाइल पर नहीं सुनाया मनपसंद गाना तो काट दिया गला

Tue, 18 Jul 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 18 Jul 2017 09:30 AM IST
सार

युवक की हालत गंभीर जीटीबी अस्पताल में भर्ती, वारदात के बाद आरोपी हो गया फरार 
मोबाइल पर गाना नहीं सुनाया तो युवक को चाकू मारा
- युवक की हालत गंभीर जीटीबी अस्पताल में भर्ती, वारदात के बाद आरोपी हो गया फरार      
- पुलिस ने किया जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज, आरोपी युवक की तलाश शुरू      
अमर उजाला ब्यूरो      
नई दिल्ली, 17 जुलाई    

विज्ञापन
man cut throat of a boy for not listening song on mobile
चाकू से हमला

विस्तार

राजधानी में लोग छोटी-छोटी बातों पर एक दूसरे की जान लेने को उतारु हैं। विवेक विहार इलाके में महज मोबाइल से गाना न सुनाने पर एक युवक ने दूसरे को चाकू मार दिया।

विज्ञापन


गंभीर हालत में अनुज सोनी (18) को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर होने पर उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विवेक विहार थाना पुलिस पीड़ित के दोस्त से पूछताछ कर आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित अनुज परिवार के साथ गली नंबर-3, ज्वाला नगर, विवेक विहार में रहता था। इनके परिवार में पिता मनोज कुमार व अन्य सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

man cut throat of a boy for not listening song on mobile

शनिवार शाम को अनुज के दोस्त सनी के मामा के लड़के का जन्मदिन था। सनी के मामा अनुज की गली में ही रहते हैं।  जन्मदिन पार्टी से दोनों गली में ही चल रहे जागरण  में आ गए।

तड़के करीब 3.30 बजे दोनों जागरण से निकलकर एक साइड जाकर मोबाइल पर गाना सुनने लगे। इसी बीच एक अन्य युवक वहां पहुंचा और उसने अनुज से मोबाइल पर उसे भी गाना सुनाने के लिए कहा।

अनुज के मना करने पर आरोपी भड़क गया और उसने चाकू निकालकर अनुज की जांघ में मार दिया। अचानक हुए हमले से अनुज बुरी तरह जख्मी हो गया। जख्मी हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया।

अधिक खून बहने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सनी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed