फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

9 बार जेल की हवा खा चुका WWE स्टार, आज है दुनिया के अमीर सितारों में शुमार

Tue, 08 Nov 2016 09:57 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 08 Nov 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
this wwe star was a thief and sent to jail for 9 times is now a richest actor

दुनिया में मशहूर सितारों के संघर्ष की कहानी आपने जरूर सुनी होगी लेकिन अपराध की दुनिया को छोड़कर नाम कमाना वाकई कठिन होता है। WWE के स्टार ड्वेन डगलस जॉनसन उनमें से एक है जिन्होंने 14 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रखा। लेकिन, अब एक्टर बन चुके ड्वेन की साल भर की कमाई करीब 400 करोड़ रुपये है।



बताते चलें कि ड्वेन डगलस जॉनसन को दुनिया 'द रॉक' के नाम से जानती है। आखिर अपराध की दुनिया में ड्वेन ने कदम क्यों रखा और कैसे वो रेसलिंग में पहुंचे, आइए जानते हैं -

this wwe star was a thief and sent to jail for 9 times is now a richest actor
ड्वेल अपने पिता के साथ - फोटो : REUTERS
दरअसल, ड्वेन के पिता पेशे से रेसलर थे और जिस दौरान वे होनोलुलु में रहने आए उस समय परिवार के हालात कुछ ठीक नहीं थे। परिवार एक छोटे से अपार्टमेंट में रहने को मजबूर था। इस बीच ड्वेन ने घर के हालात सुधारने के लिए चोरी और डकैती का काम शुरू कर दिया।
this wwe star was a thief and sent to jail for 9 times is now a richest actor
उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि चोरी और छीनाझपटी के मामले में उन्हें करीब 9 से 10 बार जेल जाना पड़ा था।  ड्वेन ने बताया कि होनोलुलु में यात्रियों की काफी संख्या रहती थी जिसे देखकर ड्वेन ने कुछ साथियों के साथ मिलकर यात्रियों को लूटना शुरू कर दिया, क्योंकि ऐसा करने पर ड्वेन के हाथ अच्छी खासी रकम, ज्वैलरी जैसी महंगी चीजें लग जाती थी। लेकिन परिवार के दबाव के बाद ड्वेन को यह सब छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
this wwe star was a thief and sent to jail for 9 times is now a richest actor
ड्वेन का संघर्ष यही खत्म नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने रग्बी खेलना शुरू कर दिया। रग्बी में कामयाबी नहीं मिली तो ड्वेन ने फुटबॉल खेलना शुरू किया। फुटबॉल में हाथ नहीं जमा और उन्हें टीम से निकाल दिया गया। सपना टूटने से परेशान ड्वेन डिप्रेशन में आ गए थे।
विज्ञापन
this wwe star was a thief and sent to jail for 9 times is now a richest actor
Dwayne Johnson
उन्होंने बताया कि टीम से निकाले जाने के बाद उनकी जेब में महज कुछ डॉलर थे। पिता की रेसलिंग ड्वेन को हमेशा प्रेरित करती थी और इसी वजह से उन्होंने आखिरकार रेसलिंग की दुनिया में कदम रखा। ड्वेन को 1996 में तब वर्ल्ड रेसलिंग फेडरेशन में जगह मिल गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed