फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Teen bites off her rapist tongue to escaped herself

रेप की कोशिश करने वाले की लड़की ने चबा डाली जीभ, जमीन पर थूकी

Fri, 20 May 2016 04:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 20 May 2016 04:59 PM IST
विज्ञापन
Teen bites off her rapist tongue to escaped herself

खुद को बलात्कार का शिकार होने से बचाने के लिए एक लड़की ने रेप की ‌कोशिश कर रहे युवक की जीभ चबा डाली। आरोपी ने जब लड़की से रेप की कोशिश में उसके मुंह में जीभ डाली तो लड़की ने दांतों से जीभ काट ली। जीभ कटने से तिलमिलाया आरोपी लड़की को छोड़ भागा। इसके बाद लड़की ने आरोपी की जीभ जमीन पर थूक दी।

विज्ञापन


मामला दक्षिणी फ्रांस का है। वेबसाइट फर्स्ट टू नो डॉट कॉम के अनुसार, 19 वर्षीय लड़की रात को अपने घर जा रही थी। तभी 24 वर्षीय शख्स ने उसका पीछा किया। लड़की जब अपने अपार्टमेंट लिफ्ट में घुसी तभी वह आरोपी भी उसके सा‌‌थ लिफ्ट में पहुंच गया।
विज्ञापन


लड़की को अकेला पाकर आरोपी युवक ने लड़की की शर्ट फाड़ दी और उसे अर्धनग्न कर दिया। ले‌किन लड़की ने इसका विरोध नहीं किया तो युवक ने लड़की को किस करते हुए उसके मुंह में जीभ डाल दी। इसी बीच मौका पाकर लड़की ने बिना किसी देरी के उसकी जीभ काट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला एनीमेशन वीडियो भी बनाया गया है जिसे आप अगली स्लाइड में देख सकते हैं।

आधी जीभ गायब होने से तिलमिलाया बलात्कारी

Teen bites off her rapist tongue to escaped herself

खबर के अनुसार, जीभ कटने के बाद अरोपी युवक को अहसास हुआ कि उसके मुंह में आधी जीभ ही बची है तो उसने लड़की को छोड़ा। युवक ने देखा कि उसके मुंह से खून की धार लगी हुई है तो वह वहां से भाग निकला।

इधर लड़की ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने इलाके के अस्पतालों में पड़ताल की तो आरोपी युवक एक अस्पताल में जीभ का इलाज कराते हुए पकड़ा गया। युवक इतनी बुरी तरह से जख्मी था कि उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया था।

उधर पुलिस ने लिफ्ट से युवकी आधी कटी हुई जीभ बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। फ्रांस की स्‍थानीय अदालत ने गुरुवार को आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed