दूसरी बार गर्भवती हुई पाकिस्तानी युवती का मां-बाप ने काटा गला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में इज्जत के नाम पर हो रही हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक और युवती का गला रेतकर उसके घर वालों ने गला रेतकर हत्या कर दी।
इससे एक सप्ताह पहले 18 वर्षी युवती को उसकी मां और भाई ने जिंदा जला दिया था। लेकिन अब दूसरी बार गर्भवती हुई युवती की गला रेतकर हत्या करने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
मामला पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर से महज 75 किलोमीटर दूर का है। जिस युवती की हत्या की गई है उसके 10 महीने की एक बेटी है और अब वह सात महीने की गर्भवती थी।
घर वालों की मर्जी के खिलाफ की थी शादी
डेली मेल के अनुसार, युवती मुकद्दस बीवी ने अपने घर वालों की मर्जी के खिलाफ तीन साल पहले तौफीक नाम के शख्स से शादी की थी। इस शादी का उसके घर वालों ने विरोध किया था और इसे प्रेम विवाह माना गया था। पाकिस्तान में रूढ़वादी मुस्लिम परिवार में किसी बेटी की हत्या का यह ताजा उदाहरण है।
स्थानीय पुलिस अफसर ने मीडिया को बताया कि बीवी अपने पति के साथ एक अस्पताल में चेकअप कराने गई थी। उसके घर वालों को पता चला तो वह भी अस्पताल में पहुंच गए। मुकद्दस के मां-बाप ने उसे अपने घर चलने के लिए कहा तो वह मान गई।
मुकद्दस जैसे ही अपने पति के साथ अपने मां-बाप के घर पहुंची वैसे ही उसके पिता, मां और भाई ने चाकू से उसका गला रेत दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर वाले मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के रिश्तेदार और परिजनों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।