13 साल की छात्रा का दो साल में 137 लोगों ने किया यौन शोषण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 साल की एक साहसी छात्रा ने अपने साथ हुए अत्याचारों का खुलासा कर सबको हैरान कर दिया है। पीड़िता ने बताया है कि किस तहर से दो साल में उसके 100 से ज्यादा लोगों ने उसका यौन शोषण किया और सिर्फ तीन लोगों को ही जेल हुई।
ब्रिटेन की पौला स्मिथ (बदला हुआ नाम) ने मीडिया को बताया कि जब वह 13 साल की थी तब फेसबुक पर दोस्ती करने वाले एक शख्स ने उसे स्कूल के पास से अगवा करके एक घर में ले गया और फिर उसका कई दिन तक यौन शोषण किया।
पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी शख्स अपनी कार में उसे शहर के विभिन्न होटलों में ले जाकर उसका रेप किया। इतना ही नहीं आरोपी ने बिना उसकी जानकारी के सोशल मीडिया उसकी प्रोफाइल बना दी और फिर उस प्रोफाइल से जुड़ने वाले पीडियोफाइल लोगों से उसका यौन शोषण कराया।
होटल और घरों में 137 लोगों ने किया यौन शोषण
पौला ने बताया कि आरोपी उसे लेकर पूरे देश में घूमा और इस दौरान उसे अपने साथ लेकर होटल और दूसरे के घरों में ठहरता रहा। इस दौरान वह अपने साथियों से भी उसका यौन शोषण कराता रहा।
पीड़िता ने बताया कि जिन लोगों ने उसका यौन शोषण किया है उनका वह नाम पता यहां तक कि कार नंबर भी जानती है और इसकी जानकारी पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने सिर्फ तीन आरोपियों खिलाफ ही मामला दर्ज किया है।
लेकिन इस घटना का खुलासा जब हुआ जब किशोरी की मां को उस पर कुछ संदेह हुआ और उसने पुलिस को फोन किया। इस पहले किशोरी डर की वजह से घटना के बारे में अपने घर वालों को जानकारी नहीं दे रही थी। पुलिस को शिकायत देने बाद तीन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा तो मां-बेटियों का हौसला बढ़ा और इस बारे में मीडिया को जानकारी देने का हौसला किया।
मिरर के अनुसार, किशोरी से यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार हुए दो लोगों ने आत्महत्या कर ली जब जबकि अदालत ने तीन आरोपिायों को 19 साल कैद की सजा सुनाई है।
यौन शोषण करने वालों के गैंग में एक महिला भी शामिल थी जो किशोरी को आरोपियों तक पहुंचाने का काम करती थी।