फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   school girl abused by 137 paedophiles over two years

13 साल की छात्रा का दो साल में 137 लोगों ने किया यौन शोषण

Fri, 12 Aug 2016 06:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 12 Aug 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
school girl abused by 137 paedophiles over two years
- फोटो : mirror

13 साल की एक साहसी छात्रा ने अपने साथ हुए अत्याचारों का खुलासा कर सबको हैरान कर दिया है। पीड़‌िता ने बताया है कि किस तहर से दो साल में उसके 100 से ज्यादा लोगों ने उसका यौन शोषण किया और सिर्फ तीन लोगों को ही जेल हुई।

विज्ञापन


ब्रिटेन की पौला ‌स्‍मिथ (बदला हुआ नाम) ने मीडिया को बताया कि जब वह 13 साल की थी तब फेसबुक पर दोस्ती करने वाले एक शख्स ने उसे स्कूल के पास से अगवा करके एक घर में ले गया और फिर उसका कई दिन तक यौन शोषण किया।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी शख्स अपनी कार में उसे शहर के विभिन्न होटलों में ले जाकर उसका रेप किया। इतना ही नहीं आरोपी ने बिना उसकी जानकारी के सोशल मीडिया उसकी प्रोफाइल बना दी और फिर उस प्रोफाइल से जुड़ने वाले पीडियोफाइल लोगों से उसका यौन शोषण कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल और घरों में 137 लोगों ने किया यौन शोषण

school girl abused by 137 paedophiles over two years

पौला ने बताया कि आरोपी उसे लेकर पूरे देश में घूमा और इस दौरान उसे अपने सा‌थ लेकर होटल और दूसरे के घरों में ठहरता रहा। इस दौरान वह अपने साथियों से भी उसका यौन शोषण कराता रहा।

पीड़िता ने बताया कि जिन लोगों ने उसका यौन शोषण किया है उनका वह नाम पता यहां तक कि कार नंबर भी जानती है और इसकी जानकारी पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने सिर्फ तीन आरोपियों खिलाफ ही मामला दर्ज किया है।

लेकिन इस घटना का खुलासा जब हुआ जब किशोरी की मां को उस पर कुछ संदेह हुआ और उसने पुलिस को फोन किया। इस पहले किशोरी डर की वजह से घटना के बारे में अपने घर वालों को जानकारी नहीं दे रही ‌थी। पुलिस को शिकायत देने बाद तीन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा तो मां-बेटियों का हौसला बढ़ा और इस बारे में मीडिया को जानकारी देने का हौसला किया।

मिरर के अनुसार, किशोरी से यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार हुए दो लोगों ने आत्महत्या कर ली जब जबकि अदालत ने तीन आरोप‌िायों को 19 साल कैद की सजा सुनाई है।

यौन शोषण करने वालों के गैंग में एक महिला भी शामिल थी जो किशोरी को आरोप‌ियों तक पहुंचाने का काम करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed