फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Rapist dragged woman into a park and raped her

कैब से महिला यात्री को जबरन पार्क ले जाकर किया रेप, 14 साल के लिए जेल

Thu, 07 Sep 2017 11:52 AM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Thu, 07 Sep 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
Rapist dragged woman into a park and raped her
Adam Martin - फोटो : metro
दोस्तों के साथ रात को घूमने गई युवती को कैब चालक जबरन पार्क में ले गया और रेप के बाद उसे अर्धनग्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


घटना इंग्लैंड के सुंदरलैंड की है, युवक को कोर्ट ने 14 साल के लिए सजा सुनाई है। 19 साल के एडम मार्टिन ने महिला को उस समय निशाना बनाया जब वो अपने दोस्तों के साथ रात में बाहर गई थी। महिला घर आने वक्त अकेली थी और टैक्सी ढूंढ रही थी उसी दौरान कैब ड्राइवर एडम उसके पास आया और उसने महिला को टैक्सी शेयर करने को कहा, उस कैब में पहले से एक यात्री मौजूद था, हालांकि उसे दूसरी दिशा में जाना था और वे दोनों एक दूसरे को पहचानते भी नहीं थे।
विज्ञापन


कैब से सभी को ड्रॉप करने के बाद 20 साल की महिला अकेली थी। मार्टिन ने उसे जबरदस्ती एक सुनसान पार्क में ले गया और एक घंटे तक उसपर हमला किया। उसके जाने के बाद, महिला बीच सड़क पर पड़ी थी, जहां उसे एक स्थानीय निवासी ने देखा। वो अर्धनग्न थी, काफी परेशान भी थी और उके शरीर पर कटे और जख्म के निशान थे। वह बहुत डरी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोजक क्रिस्टोफर नॉक्स ने अदालत से कहा- 'पुलिस को जो घटना के वक्त फुटेज मिले थे उसमें महिला के बालों में पत्ते और झाड़ियां थी, उसका मेक-अप खराब हो गया था, उसके होंठ फटे हुए थे और उससे खून निकल रहा था।  जो पुलिस को बताने के लिए काफी था कि किसी ने पार्क में उसके साथ बलात्कार किया है।'

जस्टिस सारा मैलेट ने मार्टिन को यौन शोषण मामले में दोषी करार दिया और यौन अपराधी के रूप में रजिस्टर्ड करते हुए 14 साल जेल की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed