फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   punishment of lashes to a prince in Saudi arab

सऊदी अरब के एक और प्रिंस को दी गई सजा, जेल में लगाए गए कोड़े

Wed, 02 Nov 2016 04:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 02 Nov 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
punishment of lashes to a prince in Saudi arab

सऊदी अरब में हाल ही में एक प्रिंस को फांसी देकर न्याय की मिसाल कायम की गई थी। मामले को एक महीना ही बीता है कि अब एक और खबर सामने आई है कि एक और शाही सदस्य को कोड़े से पिटाई की सजा दी गई है। दरअसल, सऊदी के दैनिक अखबार ओकाज में प्रिंस को सजा देने की खबर छपी है।

विज्ञापन


हांलाकि, प्रिंस के नाम को गुप्त रखा गया है, साथ ही इस बात का  भी खुलासा नहीं हुआ है कि प्रिंस को किस आरोप में यह सजा दी गई है। लेकिन इतना बताया गया कि जेद्दा के कोर्ट के आदेश के चलते प्रिंस को ऐसी कठोर सजा दी गई है। बताते चलें कि प्रिंस की सजा को लेकर सरकार की ओर के कोई बयान जारी नहीं किया गया। साथ ही न्याय मंत्रालय के अधिकारी टिप्पणी देने से बचते हुए दिखे। बताया जा रहा है कि प्रिंस अभी भी जेल में सजा काट रहा है।

विज्ञापन

40 साल बाद दी गई थी प्रिंस को सजा-ए-मौत

punishment of lashes to a prince in Saudi arab

बता दें कि यह ऐसा पहला मामला नहीं है जब किसी शाही सदस्य को कोर्ट ने ऐसी कड़ी सजा दी हो। न्याय पर लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए हाल ही में एक प्रिंस तुर्की बिन सऊद अल-कबीर को मौत के घाट उतारा गया था। प्रिंस पर अपने दोस्त की हत्या करने का मुकदमा चल रहा था। 

दोषी पाए जाने के बाद 19 अक्टूबर को प्रिंस को सजा-ए-मौत दे दी गई। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि प्रिंस को किस तरीके से मौत की सजा दी गई। बता दें कि 40 साल बाद किसी प्रिंस को मौत की सजा दी गई थी। 

प्रिंसेस को शाही नियम तोड़ने के चलते मिली मौत

punishment of lashes to a prince in Saudi arab

इससे पहले भी प्रिंस फैसल बिन मुसैद को अपने भतीजे की हत्या करने के आरोप में मौत की सजा दी गई थी। बताया जाता है कि लंबी कार्यवाही के बाद प्रिंस को मौत के घाट उतार दिया गया। इतना ही नहीं शाही नियमों को तोड़ने के आरोप में प्रिंसेस मिशाएल-बिन-फहद को भी नहीं बक्शा गया था।

बताया जाता है कि प्रिंसेस का रिश्ता शाही परिवार में कर दिया गया था, लेकिन वह किसी और से प्यार करती थीं। इस बीच प्रिंसेस और उनका प्रेमी जिदंगी भर साथ रहने के लिए फरार हो गए, लेकिन दोनों को पकड़ लिया गया। नाराज शाही परिवार ने प्रिंसेस को मौत की सजा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed