फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Police arrested suspect in murder of mafia boss in New York

न्यूयॉर्क में गिरोह सरगना की हत्या, संदिग्ध गिरफ्तार

Sun, 17 Mar 2019 03:48 PM IST
Shilpa Thakur क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 17 Mar 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
Police arrested suspect in murder of mafia boss in New York
एंथनी कॉमेलो - फोटो : social media

न्यूयॉर्क में प्रतिष्ठित गिरोह के सरगना फ्रांसेस्को 'फ्रैंकी ब्वॉय' कैली की हत्या मामले में पुलिस ने 24 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। प्रशासन ने इस बात की जानकारी शनिवार को दी है।


loader

53 वर्षीय कैली की हत्या बुधवार को उसके स्टेटन आईलैंड स्थित घर के बाहर कर दी गई थी। कैली कथित तौर पर गैंबीनो परिवार का हिस्सा था। ये परिवार पांच इतालवी-अमेरिकी माफिया परिवारों में से एक है। इन परिवारों ने ऐतिहासिक रूप से न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी में संगठित अपराध किए हैं।

मामले में पुलिस ने शनिवार को एंथनी कॉमेलो को न्यूजर्सी से गिरफ्तार किया है। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के चीफ ऑफ डिटेक्टिव डेर्मोट शीआ का कहना है कि हो सकता है कि कॉमेलो ने ही कैली की हत्या की है। उन्होंने कहा कि अभी वह जांच के प्रारंभिक स्तर पर ही हैं।

घटना से जुड़े एक वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति कैली को मार रहा है। वो व्यक्ति कथित तौर पर कॉमेलो है। वह कैली की पार्क की हुई एसयूवी को टक्कर मारता है। कैली को घर से बाहर बुलाने के पीछे उसकी कोई चाल हो सकती है।

माना जा रहा है कि संदिग्ध ने कैली को 10 बार गोली मारी है। कैली को गोली मारने से पहले संदिग्ध ने उससे हाथ मिलाया और दोनों ने बात की। पुलिस अभी कैली की हत्या के पीछे छिपे उद्देश्य की जांच कर रही है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार कैली जिस परिवार से ताल्लुक रखता है उस परिवार पर हत्या, ऋण चोरी, जुआ, अवैध ड्रग वितरण जैसे आरोप लग चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed