फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   pakistani jailed for chanting allah o akbar on plane

विमान में 'अल्लाहू अकबर' चिल्लाने पर पाकिस्तानी को हुई जेल

Tue, 05 Jul 2016 02:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 05 Jul 2016 02:56 PM IST
विज्ञापन
pakistani jailed for chanting allah o akbar on plane

सोमवार को एक पाकिस्तानी नागरिक को विमान में आपात ‌स्थिति पैदा करने के लिए ढाई महीने के लिए जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने आसमान में उड़ रहे विमान में अचानक 'अल्लाहू अकबर'  चिल्लाने लगा और हंगामा करते हुए व‌िमान में असहज स्थिति पैदा कर दी थी।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, आरोपी की पहचान शहराज सरवर के रूप में हुई है। कुछ महीने पहले इमीरेट्स बोइंग 777 नंबर का विमान दुबई के ब्रिटेन के शहर बर्मिंघम जा रहा था तभी शहराज विमान में 'अल्लाहू अकबर' चिल्लाने लगा। शहराज की इस हरकत से विमान में बैठे लोग डर गए ‌थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शहराज पूरे रास्ते में बार-बार ऐसा ही चिल्लाता रहा और जब विमान बर्मिघंम में लैंड हुआ तो उसने जोर से 'बूम' की आवाज की। ऐसी जानकारी सरकारी वकील ने अदालत को जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों के आंखों से निकल आए थे आंसू

pakistani jailed for chanting allah o akbar on plane

वकील ने अदालत ने बताया कि शहराज की इस हरकत से कई यात्री इतना घबरा गए थे कि उनकी आंखों से आंसू निकल आए थे। सरकारी वकील ने अदालत को यह भी बताया कि शहराज की आपराध‌िक पृष्ठभूमि है। वह पहले कई और मामलों में जेल जा चुका है।

वहीं शहराज के वकील बलबीर सिंह ने अदालत में दलील दी कि उसके क्लाइंट का व्यवहार तो मूर्खतापूर्ण था लेकिन वह अपनी दादी के अंतिम संस्कार से आया था और वह परेशान था। इसलिए उसे माफ कर दिया जाना चाहिए।

बलबीर सिंह ने कहा कि वह इस अभद्रता के लिए अपने क्लाइंट की ओर से माफी मांगते हैं।

दोनों पक्षों की दलीलों को सुनते हुए अदालत ने आरोपी को 10 हफ्ते की सजा सुनाई। अदालत ने यह भी कहा कि वह उसके व्यवहार पर करीब एक साल तक निगाह रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed