फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man rapes virgin girls in ritualis HIV positive

अजीब परंपरा: 12 साल की लड़कियों का अधेड़ से कराते हैं रेप

Fri, 22 Jul 2016 03:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 22 Jul 2016 03:15 PM IST
विज्ञापन
man rapes virgin girls in ritualis HIV positive
बच्चियों का रेप करने वाला इरिक अनिवा - फोटो : bbc

दक्षिण अफ्रीका अति पिछडे़ देश मलावी के निवासियों की अजीब परंपरा सामने आई है। यह गांव वाले किसी पुरुष को किराए पर लेकर 12 साल की उम्र (प्यू‌ब‌रटी एज) पर पहुंचने वाली बच्च‌ियों का बलात्कार कराते हैं। इस परंपरा को वहां के लोग सफाई का नाम देते हैं।

विज्ञापन


बीबीसी के अनुसार, वहां की स्‍थानीय मीडिया में चर्चा कि इस कुप्रथा से मासूम बच्च‌ियां एड्स जैसी गंभीर बीमारियों का शिकार हो रही हैं। इस कुप्रथा और बच्चियों में एचआई फैलने की घटना तब सामने आई जब वहां की मीडिया में घटना पर खबरें छपीं।
विज्ञापन


इसके बाद बाद मीडिया के लोग बच्चियों का रेप करने वाले शख्स से मिले तो वह खुशी के सा‌‌थ अपनी करतूत का बखान किया। उसने बताया कि उसे किस तरह से लोग अपनी ‌बच्चियों का रेप कराने के बदले उसे पैसे देते हैं। उसने यह भी बताया कि वह बच्चियों का रेप करने से पहले क्या-क्या करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीरियड्स के पहले तीन दिन किया जाता है रेप

man rapes virgin girls in ritualis HIV positive

इरिक अनिवा नाम के इस शख्स को गांव वाले हाइना नाम से जानते हैं। उसकी उमर 40 के करीब है लेकिन वह अपनी के उमर के बारे में किसी को नहीं बताना चाहता। हाइना भेड़, बकरियां चराने के अलावा आस-पास के गांवों में सेक्स वर्कर का काम भी करता है। 

हाइना को लोग किराए पर तब लेते हैं जब कोई बच्ची 12 साल की उम्र में पहुचती है या कोई महिला गर्भ गिराने का अपराध करती है। महिला को सजा के तौर पर हाइना से रेप कराया जाता है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि हाइना जिन कुंवारी लड़‌ियों के साथ जोर जबरदस्ती से उनका रेप कर करता है उनके घर वाले इसे अपराध नहीं मानते। बल्कि इसके बदले हाइना को कुछ पैसे भी देते हैं।

गांव वालों ने हाइना को ड्यूटी सौंप रखी है कि वह कौमार्यता से गुजर रही लड़कियों पर नजर रखे जैसे की कोई लड़की पहली बार मासिक धर्म की अवस्‍था में होती है वैसे हाइना उस किशोरी का रेप करता है। प्रथा के अनुसार मासिक धर्म वाली किशोरी से पीरियड्स के पहले तीन दिन में ही शारीरिक संबंध बनाना होता है।

उसने बीबीस को एक लकड़ी दिखाई और बताया ‌कि वह लड़कियों से साथ संबंध बनाने से पहले इस जड़ी बूटी को पानी में मिलाकर पीता है। उसे यह भी पता है कि इस प्रथा की बाहर आलोचना होती है इसके बाद भी वह कहता है कि उसे ऐसा करने के लिए जो भी बुलाता तो वहां चला जाता है।

'मैं 12-13 साल की उम्र की लड़कियों के साथ सोया हूं'

man rapes virgin girls in ritualis HIV positive
हाइना का परिवार - फोटो : bbc

अपने पेशे के बारे जानकारी देते हुए हाइना ने बताया कि वह ज्यादातर उन लड़कियों के साथ सोता है जिन की उम्र 12 से 13 के बीच होती है।

वह कहता है, 'लोग उसके बारे में गर्व से कहते हैं क‌ि यही सच्चा मर्द है। क्योंकि यही महिलाओं को खुश करना जानता है।'

लेकिन हाइना को एचआईवी है इसके बाद भी वह इस काम को जारी रखने की बात बेशर्मी से कहता है। वह कहता है क‌ि बच्चियों के साथ ऐसा करने के पीछे बुजुर्गों का मानना है कि ऐसा किए जाने से उनके घर और परिवार में किसी प्रकार की बीमारी नहीं होगी।

इतना ही नहीं वह कहते हैं कि ऐसा इसलिए भी किया जाता है कि बच्चियां सीख सकें कि पति को कैसे खुश करना होता है। और इसके बाद उनके परिवारों में कोई कलह नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed