फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Kashmiri youth who gone us for snowshoe race in us arrested for sexually abussing minor

US में भारतीय युवक को जेल, 12 साल की लड़की से यौन शोषण का आरोप

Fri, 03 Mar 2017 01:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Fri, 03 Mar 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
Kashmiri youth who gone us for snowshoe race in us arrested for sexually abussing minor

अमेरिका की सरनाक झील में चर्चित स्नोशू रेस के लिए गए एक कश्मीरी युवक पर यौन शोषण का आरोप लगा है। इस खिलाड़ी का नाम तनवीर हुसैन है और उसे 12 साल की लड़की के यौन उत्पीड़न का आरोपी माना जा रहा है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक 24 साल के हुसैन को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


हालांकि उसे कानूनी कार्रवाई के लिए वकील मुहैया करा दिया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक हुसैन पर 12 साल की लड़की को बुरी तरह छूने और उसे किस करने का आरोप है। हुसैन की गिरफ्तारी की पुष्टि वकील ब्रेन बार्रेट ने की है। उन्होंने बताया कि लड़की की ओर से शिकायत के बाद हुसैन के खिलाफ फर्स्ट डिग्री के यौन शोषण के आरोप तय हुए हैं।

विज्ञापन

एक साल की भी हो सकती है जेल

Kashmiri youth who gone us for snowshoe race in us arrested for sexually abussing minor

बता दें कि अमेरिका में चर्चित स्नो शू रेस के लिए दोनों युवकों का जोरदार स्वागत किया गया था। अडीरोनडैक डेली एंटरप्राइसेस ने 25 फरवरी को स्नो रेस में हिस्सा लेने वाले दोनों कश्मीरी युवकों को रॉक स्टार की उपाधि से नवाजा था।

हालांकि इससे पहले उन्हें वहां जाने का वीजा नहीं दिया गया था, लेकिन बाद में वर्ल्ड स्नो चैंपियनशिप के लिए दोनों को बुला लिया गया।

बताया जा रहा है कि अगर हुसैन पर आरोप तय हो जाते हैं तो उसे एक साल जेल में गुजारना पड़ेगा। इस मामले पर जम्मू और कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल सेंकेट्री वहीद उर रहमान का कहना है कि उन्हें इस बारे में जानकारी मिल गई है। उन्होंने कहा कि हुसैन को हर कानूनी मदद की जाएगी, ताकि वो जल्द से जल्द अपने मुल्क वापस लौट सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed