फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   italian man burns ex girlfriend to death after arguments

अप्राकृतिक संबंध बनाने से मना किया तो एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने जिंदा जलाया

Wed, 01 Jun 2016 03:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 01 Jun 2016 03:53 PM IST
विज्ञापन
italian man burns ex girlfriend to death after arguments

इटली के एक विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली युवती को उसके पूर्व प्रेमी ने कार में बंद कर जिंदा जला दिया। घटना के बाद जिस हालत में छात्रा की लाश मिली है उसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

विज्ञापन


22 साल की सारा डाय प्रीट्रैंटोनिओ को कार में जिंदा जलती छोड़ आरोपी ब्वॉयफ्रेंड फरार हो गया था जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने घटना जो कारण बताया है वह शर्मनाक और हैरान करने वाला है।
विज्ञापन


मामला इटली की राजधानी रोम का है। घटना का खुलासा तब हुआ जब रात में करीब साढ़े तीन बजे पीड़िता सारा ने अपनी मां को मैसेज कर कहा कि वह रास्ते में है और थोड़ी देर में घर पहुंच जाएगी। लेकिन जब वह एक घंटे के बाद भी घर नहीं पहुंची तो उसकी मां बेटी को ढूंढने निकल पड़ी इसी दौरान देखा कि उनके घर की कुछ दूरी पर ही एक कार जल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने कार के नजदीक जाकर देखा तो पाया कि यह तो उसकी बेटी की कार है। वहीं कार से कुछ दूर झाड़ियों पर उसकी बेटी की अधजली लाश पड़ी थी। इसके बाद उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी शख्स से चौंकाने वाले राज उगलवाए हैं।

अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से मना किया तो जिंदा जलाया

italian man burns ex girlfriend to death after arguments

पूर्व प्रेमिका को जिंदा जलाने वाला शख्स सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी करता था। उसने पुलिस को बताया कि उसकी प्रेमिका ने उससे संबंध तोड़ लिया था जो उसे बर्दाश्त नहीं हो रहा था। उसने अपनी प्रेमिका से दोस्ती जारी रखने की मांग की लेकिन उसने मना कर दिया।

इसके बाद उसने सारा को जबरदस्ती किस करने की कोशिश की और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उसने युवती के सिर और चेहरे पर शराब उड़ेल दी और फिर कार में सिगरेट जलाने वाले लाइटर से आग लगा दी।

कार में आग लगने के बाद युवती ने भागकर बचने की कोशिश तो आरोपी ने दौड़कर उसे सड़क पर गिरा दिया और अपनी आंखों के सामने जिंदा जलते हुए देखा। युवती के लंबे बाल जलकर शरीर में चिपक गए थे और चेहरे की खाल निकल गई थी।

युवती की अधजली लाश जिस हालत में मिली उससे पता चलता है कि उससे रेप की कोशिश की गई थी। युवती का पैंट कमर से नीचे खिसका हुआ था। उसके ब्लाउज के बटन खुले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed