फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   islamic state burns 19 yazidi girls alive for refusing to be sex slave

आईएस ने लोहे के पिंजरे में बंद कर 19 लड़कियों को जिंदा जलाया

Tue, 07 Jun 2016 01:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 07 Jun 2016 01:31 PM IST
विज्ञापन
islamic state burns 19 yazidi girls alive for refusing to be sex slave
प्रतीकात्मक तस्वीर

खौफ और क्रूरता का पर्याय बने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट की एक और दिल दहला देने वाली करतूत सामने आई है। आईएस के आतंकियों के एक समूह ने 19 यहूदी लड़कियों को लोहे के पिंजरों बंद कर जिंदा जला दिया। लड़कियों का गुनाह इतना था कि उन्होंने आतंकियों का सेक्स गुलाम बनने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, घटना इराक के शहर मोसुल की है। आरोपियों ने शहर के बीचोंबीच हजारों की भीड़ के सामने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


स्‍थानीय समाचारों के अनुसार यहूदी लड़कियों ने आईएस के लड़ाकों के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया था। आतंकियों के इस खौफनाक काम के सामने किसी की हिम्मत नहीं हुई कि कोई उन लड़कियों की मदद कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएस के कब्जे में हैं 1800 लड़कियां और महिलाएं

islamic state burns 19 yazidi girls alive for refusing to be sex slave

एक चश्मदीद ने मीडिया को बताया कि अगस्त 2014 में इस्लामिक स्टेट के लोगों ने इराक के सिंजार प्रांत से करीब तीन हजार महिलाओं और लड़कियों अगवा कर लिया था। पिछले एक साल में इस इलाके से करीब चार लाख लोग ड्यूक और इरबिल की ओर पलायन कर चुके हैं।

कुर्दिस्तान के सरकारी अधिकारियों ने बताया है कि आईएस ने अगवा की गई महिलाओं में से कुछ को छोड़ दिया था लेकिन अभी भी उसके कब्जे में करीब 1800 यहूदी युवतियां और महिलाएं हैं।

2014 में अपने आतंक के कारण चर्चा में आए आईएस ने मोसुल शहर पर कब्जा जमा लिया था और इसे अपनी राजधानी घोषित की थी। ‌आईएस का कब्जा धीरे-धीरे इराक और सीरिया की सीमा तक फैल गया।

अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी सेना के नेतृत्व में उन्होंने 24 मार्च से मोसुल स्थित आतंकियों पर हवाई हमले शुरू किए थे जिससे कि मोसुल को इस्लामिक स्टेट के चंगुल से मुक्त कराया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed