फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Involved in the Indian student murder suspected shot dead in a encounter in US

अमेरिका में भारतीय छात्र की हत्या में शामिल संदिग्ध मुठभेड़ में ढेर, तीन पुलिस अधिकारी भी घायल

Mon, 16 Jul 2018 04:15 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
Involved in the Indian student murder suspected shot dead in a encounter in US

कंसास शहर में 25 वर्षीय भारतीय छात्र शरत कप्पू की हत्या में शामिल संदिग्ध व्यक्ति पुलिस की जवाबी फायरिंग में मारा गया है। मुठभेड़ में तीन अधिकारी घायल भी हुए हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


बता दें कि कप्पू को छह जुलाई के दिन एक संदिग्ध ने लूटपाट की कोशिश के दौरान पीठ में गोली मार दी थी। इसमें कप्पू की मौत हो गई थी। यह घटना जिस रेस्टोरेंट में हुई कप्पू उसमें काम करता था। 
विज्ञापन


कंसास सिटी स्टार अखबार ने लिखा है कि पुलिस अधिकारियों को वह संदिग्ध रविवार को दिखाई दिया जो गोलीबारी की उस घटना में शामिल था। रिपोर्ट के मुताबिक, जब दो अधिकारी उस संदिग्ध के पास पहुंचे तो उसने राइफल से गोली चला दी और भाग निकला। इस गोलीबारी में दोनों अधिकारी घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद संदिग्ध और पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें कुल तीन अधिकारी घायल हुए और संदिग्ध मारा गया। संदिग्ध का नाम जाहिर नहीं किया गया है। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में घायल अधिकारियों की स्थिति खतरे से बाहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed