फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Indian origin man got life prison in US for Sexually Exploiting girl

अमेरिका: यौन शोषण के आरोप में भारतीय मूल के व्यक्ति को उम्रकैद

Sat, 13 Apr 2019 01:48 PM IST
Shilpa Thakur क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 13 Apr 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
Indian origin man got life prison in US for Sexually Exploiting girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

अमेरिकी में 41 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति को एक लड़की का यौन शोषण करने के अपराध में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। व्यक्ति अश्लील वीडियो बनाने का भी दोषी है।


loader

कैलिफोर्निया के रहने वाले दीपक देशपांडे को बीते साल अक्तूबर माह में दोषी करार दिया गया था। उसे गुरुवार को अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज कार्लोस मेंदोजा ने सजा सुनाई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुनवाई में पेश किए गए दस्तावेजों और सबूतों से पता चलता है कि देशपांडे ने जुलाई, 2017 में एक ऑनलाइन चैट एप्लिकेशन के माध्यम से ऑरलैंडो में लड़की से संपर्क किया था।

देशपांडे ने खुद को मॉडलिंग एजेंट बताते हुए लड़की से न्यूड तस्वीरें भेजने को कहा।

देशपांडे ने कुछ समय बाद उसी लड़की से संपर्क किया और उसे धमकी दी कि अगर वह अश्लील वीडियो नहीं देगी, तो वह उसकी न्यूड तस्वीरों को प्रसारित कर देगा। सिंतबर, 2017 में देशपांडे कैलिफोर्निया से फ्लोरिडा के ऑरलैंडो आया। यहां वह लड़की से पहली बार व्यक्तिगत तौर पर मिला।

वह उसे एक स्थानीय होटल में ले गया और उसके साथ यौन शोषण किया। उसने इसकी वीडियो भी बनाई। सितंबर 2017 से अप्रैल 2018 के बीच वह कई बार ओरलैंडो आया और लड़की के साथ यौन शोषण किया। इस मामले में बाद में एफबीआई ने जांच की। एफबीआई एजेंट ने खुद को लड़की बताकर देशपांडे से बात की।

जिसके बाद देशपांडे दोबारा ओरलैंडो आया। यहां उसे हवाईअड्डे पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। अपनी गिरफ्तारी के बाद देशपांडे ने लड़की के अपहरण और हत्या की योजना भी बनाई थी। हालांकि वह अपने इस काम में सफल नहीं हो पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed