फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   I could not believe the man I spoke to on Facebook would do this said 17 year old

फेसबुक पर अंजान से दोस्ती कर पछता रही है किशोरी, दो महीने तक हुआ रेप

Fri, 10 Jun 2016 06:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 10 Jun 2016 06:02 PM IST
विज्ञापन
I could not believe the man I spoke to on Facebook would do this said 17 year old
अपनी मां के साथ बैठी पीड़िता जेनी - फोटो : daily mail

फेसबुक पर अंजान से दोस्ती करने का 17 साल की जेनी को जो सबब मिला है उसे याद कर वह सहम जाती है। दो महीने बाद आरोपी युवक के चंगुल से छूटी किशोरी ने बताया है कि फेसुबक से दोस्ती करने वाला कोई शख्स इतना खतरनाक हो सकता था इस बात का उसे अंदाजा नहीं था।

विज्ञापन


मामला अमेरिका के अंटानैनारिवो द्वीप का है। 17 वर्षीय लड़की जेनी का करीब दो महीने पहले अपहरण हो गया था। आरोपी चंगुल से छूटकर आई जेनी ने घटना के बारे में जो आपबीती सुनाई है वह चौंकाने वाली है।
विज्ञापन


जेनी ने बताया कि कई महीने पहले उससे एक 28 साल के शख्स से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। वह दोनों ऑनलाइन चैटिंग करते थे। उनकी दोस्ती के जब छह महीने हो गए तो शख्स ने उससे मिलने की इच्छा जताई जिस पर वह तैयार हो गई। लेकिन वह जब आरोपी युवक से मिलने गई तो उसके सा‌थ वो हुआ जिसके बारे में उसने कभी सोचा तक न था।

विज्ञापन
विज्ञापन

'जब यौन शोषण होता तो जोर से चिल्लाकर रोती थी'

I could not believe the man I spoke to on Facebook would do this said 17 year old
अस्पताल में जेनी

डेली मेल के ‌अनुसार, जेनी ने बताया कि जैसे ही वह आरोपी के पास मिलने पहुंची उसने उसका अपहरण कर लिया। उसे सात दिन तक बेहोशी हालत में ही क‌िसी अज्ञात जगह पर रखा गया। जब उसे होश आया तो पता चला कि उसका कई बार रेप हो चुका था।

इसके बाद वह लगातार वहां से भागने की कोशिश करने लगी तो उसे जबरन नशीला पदार्थ खिलाकर भागने से रोका गया। इस दौरान उससे रोज मार-पीट और उसका यौन शोषण किया जाता था। उसके साथ जब ये सब किया जाता ‌था तो वह जोर से चिल्ला-चिल्लाकर रोती थी लेकिन वहां उसे कोई बचाने वाला नहीं था।

जेनी ने बताया कि उसके फेसबुक अकाउंट में 310 दोस्त हैं। वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपना दोस्त बनाना चाहती थी। फेसबुक में 100 के करीब ऐसे लोग भी उसके दोस्त हैं जिनके बारे में वह कुछ नहीं जानती।

उसने बताया कि जिस शख्स ने उसका अपहरण किया था उसका वास्तविक नाम कुछ और था। उसने फर्जी नाम से फेसबुक अकाउंट बनाया हुआ था। उसने कहा कि उसे भरोसा नहीं हो रहा कि वह जिस आदमी से छह महीने तक बात की हो वह उसके साथ ऐसा बर्ताव करेगा।

जेनी ने बताया कि उसके माता-पिता को इस बात की खबर नहीं थी कि वह अंजान लोगों से चैटिंग करती है। उसने बताया कि इस घटना से उसकी परीक्षा छूट गई है और वह अपनी कक्षा में फेल भी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed