फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   hate crime continuous against Indian now Indian origin priest attacked by man in australia 

ऑस्ट्रेलिया में 'हेट क्राइम', भारतीय पादरी पर जानलेवा हमला

Mon, 20 Mar 2017 09:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Mon, 20 Mar 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
hate crime continuous against Indian now Indian origin priest attacked by man in australia 
डेमो पिक

कथित तौर पर भारतीयों के खिलाफ चल रहा 'हेट क्राइम' दुनिया के बाकी देशों में भी दिखने लगा है। अब ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक भारतीय मूल के पादरी पर जानलेवा हमला हुआ है। हत्या करने वाले शख्स की उम्र करीब 72 साल बताई जा रही है। हमला उस वक्त हुआ जब पादरी चर्च में प्रार्थना सभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


मीडिया की खबरों के मुताबिक सिरफिरे ने पादरी रेव टॉमी कालाथूर मैथ्यू पर चीखते हुए कहा कि तुम भारतीय हो, तो जरूर मुस्लिम या हिंदू होंगे और एक प्रार्थना सभा को संबोधित करने का तुम्हें हक नहीं है।
विज्ञापन


इससे पहले भी हमलावर को पिछले साल जून में हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, हालांकि बाद में उसे जमानत दे दी गई। पादरी रेव को गंभीर चोटें आईं हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि ये हमला मेलबर्न में ईसाई चर्च के अधिकार क्षेत्र को लेकर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अमेरिका में भारतीयों पर हमले जारी

hate crime continuous against Indian now Indian origin priest attacked by man in australia 
Srinivas Kuchibhotla

बता दें कि भारतीयों पर हमले सुर्खियों में बने हुए हैं। लंबे समय तक सुर्खियों में रहा भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोतला की हत्या का मामला ताजा उदाहरण है। श्रीनिवास पर कंसास में हमला किया गया था। ​इतना ही नहींं भारतीय मूल के बिजनेसमैन हरनिश पटेल भी इन हमलों के शिकार हुए। इन पर साउथ कैरोलिना में अटैक हुआ था, 2015 के बाद वह पांचवें भारतीय हैं, जो कि हेट क्राइम यानी नस्लभेद का शिकार बने।

इस हमले के बाद भारत ने इसका पुरजोर विरोध किया और अमेरिकी सरकार की ओर से मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। भारतीय इंजीनियर पर हमला करने वाले शख्स ने गोली मारते हुए कहा था कि ....निकल जाओ मेरे देश से। इस सब के बाद अमेरिका में भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed