फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US state department officer mark toner gives statement on indian engineer murder

भारतीय इंजीनियर की मौत पर अमेरिका ने जताया दुख, कहा- होगी सख्त कार्रवाई

Thu, 09 Mar 2017 09:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Thu, 09 Mar 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
US state department officer mark toner gives statement on indian engineer murder

अमेरिका के कंसास में नस्लीय हिंसा में भारतीय इंजीनियर की हत्या के बाद वहां की सरकार लगातार सवालों के घेरे में हैं। इसी कड़ी में अब अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मार्क टोनर ने मामले पर सफाई दी है। उनका कहना है कि वे इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहते की हत्या के पीछे क्या मंशा थी, लेकिन मारे गए शख्स के परिवार पर क्या बीत रही है। इसका उन्हें और उनके सरकार को भी अफसोस है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा जिन्होंने भी इस वारदात को अंजाम दिया है उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और हम जांच के फैसले का इंतजार किया जा रहा है। मार्क टोनर ने आगे कहा कि सेकेट्री टिल्लेरसन ने मामले में अपना पक्ष रख दिया है और उन्हें भी इस घटना का बेहद दुख है।
विज्ञापन


इससे पहले भी देश के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी लंबे समय बाद हेट क्राइम पर अपनी चुप्पी अमेरिकी संसद में तोड़ी थी।  उन्होंने कहा कि अमेरिका इस तरह की ‘घृणित’ और ‘गंदी’ सोच की निंदा करता है। इतना ही नहीं गोलीकांड के पीड़ितों के लिए एक मिनट का मौन भी रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मारने के बाद चिल्लाया, 'मेरे देश से निकल जाओ'

US state department officer mark toner gives statement on indian engineer murder

यह हमला नस्लीय रूप से प्रेरित था जब कनसास राज्य स्थित ऑस्टिन्स ग्रिल एंड बार में 51 साल का एडम प्यूरिंटन नशे में बैठा हुआ था। इस दौरान 32 वर्षीय एविएशन इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोतला एक भारतीय दोस्त आलोक मदासनी के साथ वहां पहुंचे थे।

इसके बाद एडम ने दोनों पर नस्लीय टिप्पणी शुरू कर दी। जब स्टाफ ने उसे समझाने की कोशिश की तो एडम ने मेरे देश से निकल जाओ चीखते हुए फारयरिंग कर दी।

इस बीच श्रीनिवास को बचाने के प्रयास में आगे आए आलोक मदासनी और एक अन्य अमेरिकी शख्स इयान ग्रिलोट पर भी आरोपी ने गोली चला दी। इस हमले के बाद पूरे अमेरिका में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। लेकिन फिर भारतीयों पर लगातार हमले किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed